राजस्थान में फिर बढ़ने लगा कोरोना, सीएम गहलोत ने की सावधान रहने की अपील

जयपुर 26 जुलाई। राजस्थान में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताते हुए प्रदेशवासियों से सावधान रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 187 नए केस मिले हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 1632 हो गई है। जबकि अजमेर में 3, अलवर में 6, चित्तौड़ में 4, दौसा में 1, डूंगरपुर में 3, जैसलमेर में 16, जालौर में 17, जोधपुर में 25, झालावाड़ में 4, कोटा में 1, प्रतापगढ़ में 3, सीकर में 1, सिरोही में 6, राजसमंद में 12 और उदयपुर में 10 एक्टिव केस मिले हैं। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में 60 एक्टिव केस हैं।

ashok gahlot

सीएम ने की प्रिकॉशन डोज लगाने की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को कोरोना से सावधान रहने की अपील करते हुए सभी को प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाने की अपील की है। सीएम ने कहा कि मास्क का उपयोग करें और बार-बार हाथ धोएं। लक्ष्मण आने पर कोरोना का टेस्ट अवश्य कराएं। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि मानसून में संक्रामक रोगों में वृद्धि होगी। देशभर में बढ़ते कोविड के मामले इसी का नतीजा है। करीब 6 महीने बाद कोविड-19 संक्रमण पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत के पार हो गई है।

covid

राजधानी जयपुर में बढ़ रहा संक्रमण

प्रदेश की राजधानी जयपुर में संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिनोंदिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। जयपुर में पिछले 24 घंटे में 60 कोविड केस सामने आए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जयपुर के बाद सबसे ज्यादा केस मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मानसून के मौसम में बीमारियों को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+