राजस्थान में कांग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार से नाखुश, मंत्रियों की कार्यशैली से असंतोष

जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के विधायकों ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों की कार्यशैली पर ऐतराज जताया है। ब्यूरोक्रेसी के साथ ही मंत्रियों के कामकाज को लेकर विधायक नाराज हैं। तबादलों की स्कीम को लेकर भी विधायकों में नाराज़गी है। इसके आलावा मंत्रियों का आम जनता और विधायकों के साथ बर्ताव और काम लटकाकर रखने जैसी शिकायते हैं। खबर है कि राष्ट्रपति चुनाव वाले दिन 40 से ज्यादा विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर नाराजगी जाहिर की है। राजस्थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ashok gahlot

काम नहीं होंगे तो चुनाव में कैसे जाएंगे

सीएम से मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे सरकार का नेरेटिव बिगड़ रहा है। चुनाव से पहले जो घोषणा की है वो पूरी होनी करनी होगी। तभी चुनाव में जा पाएंगे। राजस्थान में चुनाव में डेढ़ साल का समय बचा है। बजट से पहले जितने काम हो जाए बेहतर है। आखिरी साल की घोषणाओं का कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलता है। विधायकों ने कहा कि काम करने के लिहाज से आखिरी साल है। इसीलिए हम मंत्रियों और अफसरों के पास जाकर दबाव बना रहे है।

vajib ali

संकट के साथी भी नाराज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के संकट मोचक रहे बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक पहले ही सरकार से नाराज चल रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान भी बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने अपनी नाराज़गी जताई थी। हाल ही में सैनिक कल्याण बोर्ड राजयमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का अलाइमेंट बिगड़ा हुआ है। इसे जल्दी ही ठीक करवा दिया जाएगा। भरतपुर के नगर से सत्तारूढ़ दल के विधायक वाजिब अली ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अनेक विभागों में जनता के काम नहीं हो रहे। ऐसे ही रवैया रहा तो आने वाले चुनाव में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

rajendra gudha

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+