Congress नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात, सियासी घटनाक्रम पर यह बोले आचार्य प्रमोद
Congress नेता प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों-इशारों में राजस्थान में जल्दी सीएम बदलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है। सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का हर एमएलए हाईकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

विधानसभाध्यक्ष सीपी जोशी से की मुलाकात
आचार्य प्रमोद शनिवार को सुबह स्पीकर सीपी जोशी से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे। यहां दोनों ने करीब 2 घंटे तक चर्चा की। जोशी से मिलने के बाद आचार्य प्रमोद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के फैसले को हर एमएलए मानेगा। उसमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सीपी जोशी भी है। एमएलए तो सब हैं। यहां जो कुछ हुआ वह मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुआ। यहां ऑब्जर्वर आए थे। खड़गे के साथ अजय माकन भी थे। यहां पर जो कुछ हुआ। उसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को सब कुछ पता है। कांग्रेस नेतृत्व जो भी फैसला लेगा। वह सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लेगा और जल्दी लेगा।

राहुल गांधी की यात्रा के अच्छे परिणाम आएंगे
गहलोत समर्थक विधायकों के इस्तीफे पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि किस एमएलए ने इस्तीफा दिया है। यह तो स्पीकर ही बता सकते हैं। स्पीकर भी मानते हैं कि कांग्रेस की लीडरशिप का फैसला पार्टी का हर विधायक मानेगा। सियासी विवाद के जिम्मेदार तीन नेताओं को नोटिस के बाद अब एक्शन पेंडिंग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्हें कार्रवाई करनी है। वह जाने इतना तय है कि राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा राहुल गांधी की यात्रा के अच्छे परिणाम आने वाले हैं। आचार्य प्रमोद ने राजेंद्र गुढ़ा के पायलट को सीएम नहीं बनाने पर कांग्रेस की कार में बैठने जितने ही विधायक आने के बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का फैसला होगा। वह राजस्थान की जनता की भावनाओं का सम्मान करने वाला होगा।













Click it and Unblock the Notifications