Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद छोड़ने की समझाइश कर रहा कांग्रेस हाईकमान, जानिए गहलोत का जवाब

Rajasthan के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी में जहां उच्चतम स्तर पर आधिकारिक चुप्पी है। वहीं पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अंदरुनी रूप से पार्टी नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री को बदला जाना चाहिए। अब पार्टी के भीतर बहस सिर्फ इसके फैसले के लिए उचित समय को लेकर है। जिसे पार्टी द्वारा तलाशा जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत को समझाया जा रहा है कि उन्हें सम्मानजनक ढंग से पढ़ छोड़ देना चाहिए। क्योंकि वे काफी सीनियर नेता है और पार्टी इस मुद्दे पर कोई तमाशा खड़ा नहीं करना चाहती है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे इंकार कर दिया है और साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा देने के इच्छुक नहीं हैं।

गहलोत की विदाई को लेकर राहुल गांधी सख्त

गहलोत की विदाई को लेकर राहुल गांधी सख्त

राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं से कहा है कि अशोक गहलोत को किसी भी हालात में विदा होना चाहिए और यदि इस प्रक्रिया में सरकार चली भी जाती है तो कोई बात नहीं। राहुल ने सीनियर नेताओं से पूछा कि गहलोत को हटाने की क्या प्रतिक्रिया होगी। तब उन्हें यह बताया गया कि ऐसा होने पर गहलोत सरकार गिरा सकते हैं तो उन्होंने कहा कोई बात नहीं सरकार गिर जाने दीजिए।

सीनियर नेताओं का इनपुट राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार की कांग्रेस की

सीनियर नेताओं का इनपुट राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार की कांग्रेस की

पार्टी के एक वरिष्ठ सीनियर नेता ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है ना कि कांग्रेस की सरकार। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि यदि गहलोत सरकार गिरती है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह स्थिति कांग्रेस सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

अशोक गहलोत के व्यवहार से कांग्रेस में निराशा का माहौल

अशोक गहलोत के व्यवहार से कांग्रेस में निराशा का माहौल

कांग्रेस पार्टी के भीतर ऊंट किस करवट बैठ रहा है यह बयान दर्शा रहा है और वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के भीतर अशोक गहलोत के व्यवहार को लेकर निराशा और आक्रोश है। जो कि अब पार्टी पर अपने ओनरशिप राइट के दावे कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व अशोक गहलोत की गलतफहमी दूर करना चाहता है।

गुजरात और हिमाचल के चुनाव पर पड़ेगा असर

गुजरात और हिमाचल के चुनाव पर पड़ेगा असर

कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कोई फैसला करती है तो इसका सीधा असर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर दिखेगा। अशोक गहलोत गुजरात के वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं। गुजरात में कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिए अशोक गहलोत ने जान झोंक रखी है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें लेकर किसी भी तरह का कोई फैसला किया तो इन विधानसभा चुनाव में उसके नकारात्मक असर नजर आ सकते हैं। ऐसे में राजस्थान को लेकर पार्टी को बहुत सोच समझ कर फैसला लेना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+