Rajasthan News: कांग्रेस ने गारंटियों के नाम पर हिमाचल में ठगा, राजस्थान की जनता शिकार ना हो: जयराम ठाकुर

Rajasthan News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी गारंटियां पूरी तरह झूठ हैं। आज से करीब 11 महीने पहले हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान की तरह ही गारंटियां दी थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिमला में प्रेसवार्ता करके कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जो वादा करते हैं। उसे पूरा करते हैं। आपके राजस्थान में 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने वादा भी किया था। उसका क्या हुआ। बिल्कुल इसी तरह हिमाचल के लोगों को झूठी गारंटियों में गुमराह किया गया। राजस्थान की जनता को समझने की जरूरत है कि वह इस तरह के झूठे प्रलोभन में ना आए।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने 10 गारंटीयां दी थी। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश की 18 साल से 70 साल उम्र की 22 लाख महिलाएं हैं। उनके लिए कैबिनेट की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि उनके खाते में 1500 रुपए प्रत्येक महीने डाले जाएंगे। लगभग 12 महीने हो चुके। लेकिन अभी तक किसी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया। इसके अलावा कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। लेकिन मुफ्त बिजली देना तो दूर कांग्रेस सरकार ने वहां बिजली की दरें बढ़ा दी। दूसरी ओर भाजपा ने बिना गारंटी के भी वहां काम किया और जो पहले से ही 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती थी। वह चालू रखी।

jayram thakur

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल चुनाव के प्रभारी भूपेश बघेल ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि गाय का गोबर 2 रूपये किलो में खरीदा जाएगा। लेकिन वह भी पूरी तरह झूठा निकला। जबकि छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला लोगों को ध्यान जरूर है। बघेल ने कहा था कि हिमाचल में बागवानी बड़े स्तर पर की जाती है। कांग्रेस सत्ता में आई तो यहां की फसलों का रेट किसान खुद तय करेगा। हिमाचल में सेब का 5000 करोड़ का व्यापार होता है। यहां के लोग झांसे में आ गए। जबकि धरातल पर हालात बेहद खराब हैं।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि आप यदि गूगल पर 508 टाईप करेंगे तो छत्तीसगढ़ का 508 करोड़ का महादेव ऐप घोटाला सामने आता है। भूपेश बघेल की फोटो सामने आती है। भूपेश बघेल ने हिमाचल में जाकर झूठे वादे किए। अब वहां की जनता उन्हे तलाश कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस ने वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में यह प्रस्ताव पारित होगा कि गाय का दूध 80 रुपए किलो और भैंस का दूध 100 रुपए किलो सरकारी रेट पर खरीदा जाएगा। जबकि हिमाचल में दूध के दाम पहले से कम होकर 30-32 रुपए किलो हो गए हैं। रोजगार का वादा भी पूरी तरह फेल रहा। ओपीएस चालू करने के बड़े-बड़े दावे किए गए। लेकिन 12 महीने होने के बाद भी वहां कोई ओपीएस का लाभार्थी नहीं मिलता।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में अभी तक जो 7 गारंटियां दी हैं। उनमें अधिकांश वही हैं। जो हिमाचल में दी गई थी। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा खोखला निकला उल्टा यह स्थिति हो गई कि लगभग 20000 से ज्यादा किसानों की जमीन नीलाम हो गई दर्जनों किसानों ने आत्महत्या कर ली। राजस्थान में भी गाय का गोबर खरीदने की बात कही है। जबकि लंपी वायरस के समय सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत गौ माता राजस्थान में ही मरी थी। जो लोग गाय की सुरक्षा नहीं कर सकते। वो गोबर कैसे खरीद सकते हैं। राजस्थान में लाल डायरी का नाम सीएम गहलोत से ऐसे जुड़ गया कि जैसे लाल डायरी का जिक्र होता है। मुख्यमंत्री गहलोत की बौखलाहट बढ़ जाती है। दूसरी और केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। राजस्थान को मजबूत करने के लिए केंद्र की योजनाओं के माध्यम से जो सहयोग दिया है। उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने उन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का मन नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+