राजस्थान पंचायत चुनाव : जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने अलवर व धौलपुर में घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
जयपुर, 30 अक्टूबर। दिवाली पर राजस्थान में चुनावों की धूम हैं। आज वल्लभनगर व धरियावद में विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है जबकि अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख पद प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है।

अलवर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने बलबीर सिंह छिल्लर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, धौलपुर में कांग्रेस ने पूर्व जिला प्रमुख भगवानी देवी को प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि अलवर व धौलपुर जिला प्रमुख का उम्मीदवार तय करने के लिए देर रात से ही मंथन चल रहा था, जिस पर शनिवार को नामांकन दाखिल करने के समय से पूर्व ही आम राय करके दोनों सीटों पर जिला प्रमुख के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही माया देवी और बलवीर सिंह छिल्लर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला प्रमुख के चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य जिला प्रमुख के चुनाव में भाग लेंगे। धौलपुर में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है। अलवर जिले में अभी निर्दलीयों के सहारे कांग्रेस का जिला प्रमुख चुने जाने के आसार हैं।
गौरतलब है कि अलवर जिला परिषद के चुनाव में कुल 49 सीटों में से भाजपा को 21 और कांग्रेस को 24 मिली हैं जबकि 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ है। इसी प्रकार धौलपुर की 23 सीटों में से 17 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। भाजपा के खाते में केवल 6 सीटें ही गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications