सीएम अशोक गहलोत बोले-राज्य सरकार ने 14 हजार से ज्यादा के कृषि ऋण माफ किए
जयपुर। भाजपा ने राजस्थान सरकार पर किसानों के कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था, जिस पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण माफ किए हैं। सीएम ने यह भी सवाल किया कि मोदी सरकार ने पूरे देश में किसानों के ऋण माफ क्यों नहीं किए हैं। जबकि साल 2008 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने माफ किए थे।

इधर, रविवार को राजस्थान की यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने विधानसभा चुनाव के दौरान कर्ज माफी का वादा किया था जो पूरा नहीं किया गया। इस आरोप सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता दिल्ली से आते हैं और राजस्थान में झूठ फैलाते हैं। लोगों ने उनके झूठ का स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों ने जवाब दिया है, लेकिन पार्टी नकारात्मक राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।
उन्होंने ईंधन मूल्य वृद्धि पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की तुलना में भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर अधिक हैं और पार्टी नेताओं को इसमें कमी करनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि ईरानी को प्रधानमंत्री को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने के अपने वादे के बारे में याद दिलाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications