जयपुर की कच्ची बस्ती में खुला प्रदेश का पहला 'जनता क्लिनिक', सीएम गहलोत ने किया शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान की सत्ता में एक साल पूरा होने का जश्न मना रही गहलोत सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसीकड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 दिसम्बर को सुबह 9:30 बजे प्रदेश के पहले जनता क्लिनिक का शुभारम्भ किया। मालवीय नगर स्थित वाल्मिकी नगर कच्ची बस्ती में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कच्ची बस्ती में मुख्यमंत्री को देख लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार का एक वर्ष पूरा हो चूका है। 'हमारा साल एक फैसला अनेक' थीम के तहत राजधानी में हर विभाग के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लग रही है।

CM ashok gehlot inaugurates first Janta Clinic of Rajasthan

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों के इलाज में लोगों का बहुत पैसा खर्च होता है। गरीब लोग तो पैसे के अभाव में इलाज ही नहीं करा पाते हैं। लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिल सकें, इसके लिए राज्य सरकार जनता क्लिनिक खोल रही है। गहलोत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज उपलब्ध कराना और राजस्थान को रोग मुक्त बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राजस्थान देश का सिरमौर राज्य बने। इसके लिए निरोगी राजस्थान अभियान एवं जनता क्लिनिक जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+