जयपुर : 11 साल के बच्चे पतंग दिलाने के बहाने घर ले गया, फिर हत्या कर शव चारे में किया दफन, जानिए क्यों?
जयपुर। राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके के केश्यावाला गांव में शनिवार को 11 साल के बालक अर्पित की हत्या के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया गया है। बालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।

चारे के नीचे दबा मिला था शव
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर क्राइम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि केश्यावाला गांव के एक बाड़े में चारे के नीचे दबा बालक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और 24 घंटों में ही मामले का खुलासा कर हत्या के आरोप में आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चे से कुकर्म का प्रयास
उन्होंने बताया कि आरोपी राकेश मृतक अर्पित को पतंग दिलाने के बहाने अपने साथ कमरे पर ले गया था। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म का करने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे के चिल्लाने पर राकेश ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अर्पित के शव को कट्टे में डालकर रख दिया। वहीं, शव को छिपाने के चलते उसने देर रात बाड़े में मृतक का धारदार हथियार से गला रेंत दिया और कट्टे में रखे शव को चारे के नीचे छिपा दिया।

पहले भी की ऐसी वारदात
पुलिस के अनुसार इससे पहले भी आरोपी पर गांव के बच्चों को चॉकलेट या अन्य सामान का लालच देकर बच्चों को अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, पुलिस को मृतक के कपड़ों पर सीमेंट भी मिली। संदेह के चलते पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के इस्तेमाल धारदार हथियार को तलाशने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications