Jaipur Child : जयपुर SMS अस्पताल से बच्चा चुराने वाला पकड़ा गया, पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा
जयपुर, 6 अगस्त। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से चार माह का बच्चे दिव्यांश का अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। खबर है कि शनिवार को जयपुर पुलिस ने उस संदिग्ध शख्स को पकड़ लिया है, जिसकी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तलाश की जा रही थी। जयपुर पुलिस शाम सात बजे प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दें कि बुधवार शाम को जयपुर के एसएमएस अस्पताल से चार माह के दिव्यांश का अपहरण हो गया था। जयपुर पुलिस बच्चे व अपहरण करने की तलाश में पूरी ताकत झोंक रखी थी। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध अपहरणकर्ता को ढूंढने पर जयपुर पुलिस ने उचित इनाम देने की घोषणा भी की थी।
जयपुर डीसीपी ईस्ट डॉ. राजीव पचार के अनुसार करीब 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम इस वारदात के खुलासे में लगी हुई थी। मुखबिर, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान पर भी पुलिस काम कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications