राजस्थान के मुख्यमंत्री की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स पर 25 जनवरी को पेश होगी चादर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स पर अजमेर स्थित ख्वाजा साहब के आस्ताने पर 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे चादर पेश की जाएगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स पर अजमेर स्थित ख्वाजा साहब के आस्ताने पर 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे चादर पेश की जाएगी। सीएम गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से चादर रवाना की। उन्होंने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर आने वाले तमाम जायरीन और प्रदेशवासियों को उर्स की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली, स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान, राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष हाकम अली खाँ, विधायक साफिया खान, वाजिब अली, पूर्व सांसद अश्कअली टाक, पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, पूर्व विधायक नसीम अख्तर, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी, असरार कुरैशी, सैयद खुसरो मियां, अरफान खान एवं अरबाज खान, दानिश उपस्थित थे।













Click it and Unblock the Notifications