केंद्र सरकार ने मानी सांसद हनुमान बेनीवाल की मांग, कुचामन सेंटर की नीट परीक्षा की रद्द

जयपुर, 25 अगस्त। राजस्थान के नागौर जिले में कुचामन सिटी में सेंत पॉल स्कूल में आयोजित हुई नीट 2022 परीक्षा आखिरकार केंद्र सरकार ने रद्द कर दी है। एनटीए ने आदेश जारी कर परीक्षा के पुनः आयोजन कराने की बात कही है। नागौर समेत देश के छह सेंटर पर परीक्षा रद्द हुई है। गौरतलब है कि परीक्षा के आयोजन के दिन निर्धारित समय के बाद भी 1 घंटे तक परीक्षा चलती रही। जिस पर छात्रों ने हंगामा कर इसकी शिकायत सांसद हनुमान बेनीवाल से की।छात्रों ने इस सेंटर पर बड़ी नकल होने के अंदेशे से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को अवगत कराया था। जिस पर सांसद ने तत्काल जिला कलेक्टर और एसपी से दूरभाष पर वार्ता की। बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से दो बार मुलाकात की बेनीवाल ने मंत्री से परीक्षा को रद्द करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिस पर एनटीए ने उस परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। एनटीए द्वारा पुनः परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। नागौर सांसद बेनीवाल ने कहा कि मेहनत के छात्रों के सपनों पर कुठाराघात करने वाले लोगों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई हो। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

hanuman beniwal

सांसद बेनीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीटकर के केंद्रीय मंत्री मांडविया को धन्यवाद दिया है। बेनीवाल ने 23 जुलाई को संसद भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से उनके कक्ष में मुलाकात की थी। नागौर सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुचामन सिटी में स्थित सेंट पॉल स्कूल में आयोजित हुई मेडिकल शिक्षा संस्थानों के यूजी में प्रवेश की पात्रता परीक्षा रीट को रद्द कराने और उस परीक्षा का पुनः आयोजन कराने की मांग की थी। सांसद ने कहा कि श्रीगंगानगर और कुचामन दोनों मामलों में विस्तृत अनुसंधान करने हेतु सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+