Rajasthan By polls: बीजेपी विधायक ने बागी नेता को दी धमकी, 'जिद की, तो रगड़ देंगे', ऑडियो वायरल

जयपुर। राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव 2021 से पहले एक और वायरल ऑडियो ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 में सहाड़ा विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट बनकर उभरी है। यहां बागियों को मनाने के लिए मान-मनोव्वल से खेल नहीं बना तो चिठ्ठी बम, वायरल ऑडियो, बगावत, धमकियां और जबरन नामांकन वापसी जैसे तिकड़म सामने आ रहे हैं।

Recommended Video

    Rajasthan By polls: बीजेपी विधायक ने बागी नेता को दी धमकी, 'जिद की, तो रगड़ देंगे
    Call recording of BJP whip Jogeshwar Garg and VHP leader Jagdish Jhanwar goes viral

    इसी सिलसिले में अब एक और नया ऑडियो वायरल हुआ है। दावा है कि इसमें बीजेपी सचेतक जोगेश्वर गर्ग और विहिप नेता जगदीश झंवर के बीच कथित तौर पर बातचीत हो रही है। इस ऑडियो में जोगेश्वर गर्ग बीजेपी के बागी उम्मीदवार लादूलाल पितलिया की नामांकन वापसी के लिए सारे हथकंडे अपनाने के लिए कह रहे हैं। साथ ही धमकी दे रहे हैं कि पितलिया क्या समझते हैं कि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो हम छोड़ देंगे. बात नहीं मानी तो गंगापुर से बैंगलूरू तक रगड़कर रख देंगे।

    ये वायरल ऑडियो 3 अप्रैल से पहले का बताया जा रहा है। हालांकि अब लादूलाल पितलिया ने नाम वापस ले लिया है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि लादूलाल पितलिया पर नाम वापस लेने के लिए बीजेपी ने दवाब बनाया और धमकियां दी। वायरल ऑडियो से कांग्रेस के आरोपों की कुछ हद तक पुष्टि भी होती दिख रही है। हालांकि वन इंडिया हिन्दी फिलहाल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+