CAG on Rajasthan: अब चलने लगा भजनलाल शर्मा का जादू! पहले माह में सुधरी राजस्थान की वित्तीय सेहत
Rajasthan News: यूं तो राजस्थान में सियासत का जादू पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कहा जाता है, मगर मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा का भी राजस्थान में जादू चलता नजर आ रहा है।
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार का पहला महीना शानदार रहा है। 3 दिसंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से प्रदेश में राजस्व कर तेजी से बढ़ा है व उधारी में भी कमी आई है।

नियंत्र एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में पिछले दो वित्तीय वर्षों के पहले 20 महीने में दिसंबर 2023 ही ऐसा महीना रहा है जब राजस्थान को सबसे ज्यादा राजस्व मिला हो।
सीएजी रिपोर्ट कहती है कि राजस्थान में वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर माह तक कर राजस्व का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपए तक नहीं पहुंच पाया था जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में दिसमबर माह में कर राजस्व का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार करके 113813 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
राजस्थान की सुधरती वित्तीय सेहत में कर राजस्व बढ़ा ही नहीं बल्कि उधारी भी कम हुई है। दिसंबर 2023 में करीब 1886 करोड़ रुपए की उधारी कम हुई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में जुलाई में सबसे अधिक 8574 करोड़ रुपए से अधिक का कर्जा लिया गया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवंबर माह में राजस्थान पर उधारी 44,736 करोड़ रुपए थे, जो दिसंबर में 1886 करोड़ रुपए घटकर 42850 करोड़ रुपए रह गए।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 भाजपा ने 115 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई और कमान भजन लाल शर्मा के हाथ में सौंपी। दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया।
राजस्थान में वित्त मंत्रालय डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास है। दीया कुमारी 8 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में राज्य का अंतरिम बजट (लेखानुदान) पेश करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications