Rajasthan में सरदारशहर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, कांग्रेस भाजपा इन चेहरों पर खेलेगी दांव

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने राजस्थान की सरदार तहसील के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। देशभर के अन्य प्रदेशों की सीटों पर उपचुनाव के साथ राजस्थान के सरदारशहर में भी 5 दिसंबर को चुनाव होगा। सरदारशहर सीट पर इतनी जल्दी उपचुनाव की उम्मीद नहीं की जा रही थी। मगर अचानक चुनाव की तारीख घोषित होने से कांग्रेस बीजेपी में टिकट के लिए लॉबिंग का दौर तेज होता जा रहा है। कांग्रेस में टिकट का फैसला करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

anil sharma

सहानुभूति कार्ड खेलेगी कांग्रेस

सरदारशहर पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट मिलने की पूरी संभावना है। अब तक हुए उपचुनाव के ट्रेंड की तरह ही इस सीट पर भी कांग्रेस सहानुभूति कार्ड खेलेगी। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस अनिल शर्मा को टिकट देगी। हालांकि कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण और कर्नल शीशपाल सिंह पवार भी दावेदारों में शामिल है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी में टिकट को लेकर अशोक पींचा सबसे मजबूत दावेदार हैं। हालांकि बीजेपी यहां किसी जाट प्रत्याशी को टिकट देने पर विचार कर रही है। इस सीट पर चुनाव की संभावना नहीं होने और भंवर लाल शर्मा के निधन से कांग्रेस के पास सिंपैथी बेनिफिट होने से बीजेपी में बहुत ज्यादा नाम सामने नहीं आए हैं।

anil sharma

भाजपा लगा सकती है जाट चेहरे पर दांव

अशोक पींचा 2008 से 2013 के बीच सरदारशहर से विधायक रह चुके हैं। अशोक पींचा के अलावा शिवचरण सोहू और हरलाल सहारण भी इस क्षेत्र से दावेदार हैं। शिवचरण बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। वहीं हरलाल सहारण भी उस क्षेत्र में प्रभावी चेहरा है क्षेत्र में हालांकि नामांकन से पहले और भी कई नाम सामने आने की संभावना है। सहारण और शिवचरण की जाट चेहरा होने के चलते दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं पूर्व विधायक होने के चलते अशोक पींचा दावेदार है। सरदारशहर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रभावी वोटर वर्ग जाट है। इसके अलावा यहां ब्राह्मण समाज भी प्रभाव रखता है। वही मुस्लिम और दलित भी ठीक संख्या में है। कांग्रेस अपना दांव अनिल शर्मा पर खेलेगी। इसकी पूरी संभावना है। ऐसे में बीजेपी जाट समुदाय पर दाव लगा सकती है। हालांकि बीजेपी के लिए वहां से प्रभावी जाट चेहरा चुनना मुश्किल होगा।

ashok peencha

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+