Rajasthan में 16 जिलों की 60 सीटों पर फोकस करेगी BSP, पार्टी की है यह चुनावी रणनीति
Rajasthan में भाजपा कांग्रेस और आम पार्टी सभी 200 विधानसभा सीटों पर फोकस कर रही है। इसी बीच बसपा ने भी अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। इस रणनीति के तहत बसपा प्रदेश के 16 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर फोकस करेगी।

प्रदेश के 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुकी बसपा
बसपा के नेताओं के मुताबिक पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव पर विशेष फोकस कर रही है। चुनावी रणनीति के तहत 24 जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुके हैं। बाकी बचे 9 जिलों में भी नवंबर तक कार्यकर्ता सम्मेलन हो जाएंगे। उसके बाद विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन। होंगे पार्टी का दलित वोटों पर फोकस है। पूर्वी राजस्थान के जिलों की कुछ सीटों पर पार्टी काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस बार भी पार्टी नेताओं की यही कोशिश है कि पूर्वी राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया जाए।

राजस्थान के इन जिलों में सीटों पर फोकस करेगी बसपा
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबा भगवान सिंह के मुताबिक राजस्थान में बसपा जिन जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर फोकस करने वाली है। उनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही की विधानसभा सीटें हैं। पार्टी का मानना है कि दलित वर्ग में मायावती का काफी प्रभाव है और इसका आगामी विधानसभा सीटों पर असर दिखेगा।













Click it and Unblock the Notifications