Rajasthan में सरदार शहर सीट पर दोनों दल दिखाएंगे दमखम, भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पींचा पर खेला दांव

Rajasthan के सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी में नामांकन से लेकर मतदान तक पूरा दमखम दिखाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल का यह अंतिम उपचुनाव माना जा रहा है। कांग्रेस ने दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को हरी झंडी दे दी है। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पींचा को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। पींचा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

दिग्गज नेता करेंगे चुनाव प्रचार

दिग्गज नेता करेंगे चुनाव प्रचार

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों पार्टी उपचुनाव को टेस्ट के तौर पर देख रही है। इस चुनाव में दोनों दल अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार में झोंकेंगे। भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक पींचा को सिंबल जारी कर अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस में ही प्रत्याशी के तौर पर अनिल शर्मा के नाम के ऐलान की औपचारिकता होना बाकी है। पींचा के नाम पर पार्टी में काफी विचार-विमर्श किया है। इससे पहले 13 नवंबर को ही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की चर्चा के बाद ही पींचा का नाम तय किया गया है।

भाजपा ने टीम को दिया चुनाव प्रबंधन का जिम्मा

भाजपा ने टीम को दिया चुनाव प्रबंधन का जिम्मा

विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रबंधन के लिए बड़ी टीम को जिम्मा दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस चुनाव के प्रभारी हैं। उपचुनाव के लिए दो सह प्रभारी और बनाए गए हैं। जिसमें टोंक के मालपुरा से विधायक कन्हैया लाल चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारीलाल सिंघल शामिल है। पींचा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रैली निकाली गई। नामांकन के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता नामांकन रैली में मौजूद रहे।

कांग्रेस को रास आ रहा है सहानुभूति कार्ड

कांग्रेस को रास आ रहा है सहानुभूति कार्ड

प्रदेश में अब तक के उपचुनाव में कांग्रेस ने सहानुभूति कार्ड खेलते हुए भाजपा से बढ़त बनाए हुए है। सरदारशहर उपचुनाव में भी पार्टी इसी कार्ड को खेलने की तैयारी कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के अंदरूनी सियासत और गुटबाजी के चलते पार्टी किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

हनुमान बेनीवाल की पार्टी बना सकती है त्रिकोणीय मुकाबला

हनुमान बेनीवाल की पार्टी बना सकती है त्रिकोणीय मुकाबला

सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी जहां अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है। वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा यहां जाट मतदाताओं के भरोसे त्रिकोणीय मुकाबला करने की जुगत में है। पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया हुआ है। सांसद बेनीवाल ने बताया कि प्रत्याशी के नाम का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि रालोपा भाजपा से टिकट मांगने वाले किसी नेता पर दांव खेल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+