BJP सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर साध रही निशाना, सोमनाथ के जरिए नेहरू को बताया हिन्दू विरोधी
BJP ने सोशल मीडिया पर भारत की कांग्रेश जोड़ों यात्रा के खिलाफ तीखे प्रहार करता हुआ कांग्रेस का चरित्र भारत छोड़ो के नाम से बड़ा चैंपियन शुरू किया है। भाजपा ने इस कैंपेन के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को खास तौर पर निशाने पर लेते हुए उन्हें हिंदू विरोधी चेहरे के तौर पर पेश किया है। वही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अलगाववादियों को पनाह देने वाला बताया है। भाजपा सोशल मीडिया ने यासीन मलिक के साथ मनमोहन सिंह की फोटो को भी साझा किया है। भाजपा का यह कैंपेन बेहद आक्रामक अंदाज में सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया के जरिए पंडित नेहरू पर बड़ा हमला
भाजपा सोशल मीडिया की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को हिंदू विरोधी चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है। नेहरु को लेकर की गई एक पोस्ट में लिखा है कि नेहरू ने किया था सोमनाथ मंदिर का विरोध। पोस्ट में लिखा है कि 1947 में सरदार पटेल ने जूनागढ़ पहुंचकर सेना को सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के आदेश दिए थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मंदिर के जीर्णोद्धार को हिंदू पुनरुत्थान बता कर विरोध किया था। पोस्ट में आगे लिखा है कि नेहरू ने इस काम के लिए सरकारी खजाने से पैसा देने से भी इनकार कर दिया। बाद में चंदा एकत्र कर मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू करवाया गया। भाजपा की पोस्ट में लिखा गया कि 1951 में नेहरू के विरोध के बावजूद तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर जाकर मंदिर में ज्योतिर्लिंग स्थापित किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यासीन मलिक के साथ तस्वीर साझा की
भारतीय जनता पार्टी ने एक अन्य पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यासीन मलिक के साथ मुलाकात की तस्वीर को साझा किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि अलगाववादियों को पनाह है। वही इस पोस्ट में 2022 में यासीन मलिक की उम्रकैद को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया गया है।

भाजपा साध रही कैंपेन के जरिए कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक अभिषेक आचार्य के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय स्तर से यह कैंपेन चलाया जा रहा है। कैंपेन में कांग्रेस के भारत तोड़ो निर्णय को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने लाया जा रहा है। वही राजस्थान कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रमुख के प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर का कहना है कि नेहरू लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे। आज तक विपक्ष कोई भी प्रमाणिक बात सामने नहीं ला पाया है। यह केवल उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास है। भाजपा की थ्योरी है कि किसी के विचारों से नहीं जीत पाए तो उसकी छवि खराब कर दो।












Click it and Unblock the Notifications