BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे जयपुर, जन आक्रोश यात्रा का करेंगे आगाज

राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा का आगाज करने भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल जयपुर आएंगे। भाजपा राजस्थान में 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा के जरिए गहलोत सरकार की घेराबंदी करने जा रही है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जयपुर आएंगे। नड्डा जयपुर में भाजपा की जन आक्रोश रैली का आगाज करेंगे। नड्डा सुबह करीब 11:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे दशहरा मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां बैठक के बाद 1:15 बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक बीजेपी कार्यालय में रहेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान से भी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें राजस्थान में भाजपा 1 दिसंबर से प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है।

jp nadda

जयपुर में जनसभा से होगा जन आक्रोश यात्रा का आगाज

राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा का आगाज 1 दिसंबर को जयपुर में बड़ी सभा के साथ होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करने जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस सरकार के खिलाफ चलाई जा रही जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के लिए रवाना करेंगे। यह सभा जयपुर के आदर्श नगर में दशहरा मैदान में होगी। कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, प्रभारी अरुण सिंह सहित बीजेपी कोर कमेटी के सभी नेता शामिल होंगे।

vasundhara raje

जन आक्रोश यात्रा के जरिए गहलोत सरकार को घेरेगी भाजपा

भाजपा राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का आगाज करने जा रही है। यह यात्रा राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी पहले जिले में और उसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा रथ के जरिए पहुंचेगी। इस दौरान नुक्कड़ सभा और बैठकों के जरिए गहलोत सरकार की नाकामियों को आमजन के सामने लाया जाएगा। रथ यात्रा में एक शिकायत पेटी भी होगी। जिसमें आम जनता सरकार से शिकायतें पार्टी तक पहुंचाएगी। भाजपा उन शिकायतों को भाजपा के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट में शामिल करेगी।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+