BJP manifesto Rajasthan: राजस्‍थान में भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों व महिलाओं के लिए क्‍या है?

BJP manifesto Rajasthan 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे आपणो अग्रणी राजस्‍थान संकल्‍पत्र 2023 का नाम दिया है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर अगर भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश में कई काम करवाए जाएंगे, जिनकी घोषणा भाजपा ने बुधवार को की है। जयपुर स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेताओं ने राजस्‍थान चुनाव 2023 को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है।

राजस्‍थान के लिए साल 2023 से 2028 तक का घोषणा पत्र जारी करते समय भाजपा के राष्‍ट्रीय जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन लाल मेघवाल, प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई नेता मौजूद थे। जानिए आपणो अग्रणी राजस्‍थान संकल्‍प पत्र 2023-मुख्‍य बिंदू।

BJP manifesto Rajasthan 2023

राजस्‍थान में किसानों के लिए भाजपा की घोषणाएं

  • -पीएम किसान सम्‍मान निधि के अन्‍तर्गत किसानों के लिए वित्‍तीय सहायता को बढाकर 12 हजार प्रति वर्ष किया जाएगा।
  • -मुख्‍यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतीहर श्रमिकों के बच्‍चों को निशुल्‍क शिक्षा प्रदान करेंगे।
  • -20 हजार करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्‍ड चेन, चेम्‍बर्स, गोदाम व प्रोसेसिंग सेंट आदि का निर्माण करेंगे।
  • -गेहूं की फसल को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके 2700 प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्‍यस्‍था करेंगे।
  • - एमएसपी पर ज्‍वार एवं बाजरा की खरीद की व्‍यवस्‍था करेंगे एवं श्री अन्‍न प्रमोशन एजेंसी की स्‍थापना करेंगे।
  • -केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्‍थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) की समय पर पूरा करेंगे।
  • -बाड़मेर, जालोर, जोधपुर अनार बेल्‍ट में नए प्रोसेसिंग कल्‍सर्ट स्‍थापित करेंगे।
  • -100 करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत राज्‍य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान करेंगे।

राजस्‍थान में महिलाओं के लिए भाजपा की घोषणाएं

  • - लाडो प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्‍म पर सेविंग बांड प्रदान करके कक्षा 6 में 6000, कक्षा 9 में 8000, कक्षा 10 में 10000, कक्षा 11 में 12000 और कक्षा 12 में 14000 व्‍यावसायिक पाठयक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में 50 हजार, 21 साल की उम्र में 1 लाख की निशुल्‍क राशि प्रदान करेंगे।
  • -सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक निशुल्‍क गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
  • -मुख्‍यमंत्री फ्री स्‍कूटी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को सकूटी प्रदान करेंगे।
  • -लखपति दीदी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्‍यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1 लाख हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
  • -राजस्‍थान सशस्‍त्र बल के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन-पदमिनी, काली बाई व अमृता देवी शुरू करेंगे।
  • -सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेंगे।
  • -पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्‍तीय सहायता को 5000 से बढ़ाकर 8000 करेंगे एवं उसका 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+