Rajasthan के सियासी संग्राम पर बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कसा तंज, सीएम पद को लेकर कही यह बात

BJP के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर तंज कसा है। अरुण सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि देश में कोई भी ऐसा राज्य नहीं देखा। जहां इस प्रकार घमासान हो रहा हो। एक मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने शपथ ली है और दूसरे ऐसे हैं जो कांग्रेस आलाकमान की तरफ से घोषित हैं। उन्होंने कहा कि घोषित मुख्यमंत्री और सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री में जो घमासान हो रहा है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बूथ जीतो चुनाव जीतो पर फोकस

बूथ जीतो चुनाव जीतो पर फोकस

सम्मेलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला में सशक्त मंडल, फोटोयुक्त बूथ समिति और पन्ना अभियान की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा की गई और मिशन 2023 को तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतने की रणनीति पर मंथन कर दिशा निर्देश दिए गए। पूनिया ने कहा कि 2018 और उससे पहले के चुनाव में जो बूथ कमजोर रहे। उन्हें 2023 और 2024 के मद्देनजर अभेद्य और अजेय बनाने को लेकर मजबूती के साथ काम किया जाएगा और बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर पूरी तरह फोकस किया जाए।

भाजपा संगठन आधारित पार्टी

भाजपा संगठन आधारित पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में 2023 की प्रचंड जीत के लिए हर मूल मंत्र देने की तैयारी की जा रही है। जनता के मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। पूरी मजबूती के साथ राजस्थान की जनता के मुद्दों को भाजपा उठा रही है। आगामी समय में पार्टी मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी। भाजपा के पक्ष में जीत की लहर चल रही है। हर बूथ पर भाजपा जीतने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला में भाग लेने आए। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव है। उसको देख कर ही हम पूरी रणनीति तैयार कर रहे हैं। राजस्थान विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बूथ सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+