मंत्री परसादी लाल मीणा ने भगवान श्रीराम से की राहुल गांधी की तुलना, बोले-भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक

जहां पूरा देश दीपावली 2022 की खुशियों से सरोबोर हो रहा है। इस बीच राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में स्वास्थ्य और उत्पाद शुल्क विभाग मंत्री परसादी लाल मीणा ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया है। परसादी लाल मीणा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की है। इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका पैदल ही गए थे, लेकिन राहुल गांधी लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करेंगे। वह कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं।

Recommended Video

      Rajasthan के मंत्री Parsadi Lal Meena ने Rahul Gandhi को क्यों कहा 'राम'?| वनइंडिया हिंदी| *Politics
      Parsadi Lal Meena

      मीणा दौसा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में 22 साल बाद लोकतांत्रिक तरीके से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में परिणाम अच्छे होंगे। कांग्रेस मजबूत होगी। राहुल गांधी की पदयात्रा एक ऐतिहासिक पदयात्रा होगी। भगवान राम ने भी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल यात्रा की थी। लेकिन राहुल गांधी लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करेंगे। वह कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं। न तो किसी ने यात्रा की है और न ही भविष्य में कोई (इतनी दूरी) यात्रा करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ऐतिहासिक मार्च का उद्देश्य देश को बदलना है।

      कांग्रेस के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्र को मजबूत करने और साथ आने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह कन्याकुमारी से शुरु हु्आ और कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा, जो कि 12 राज्यों को कवर करेगा। यह तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू से होकर श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा औपचारिक रूप से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर को कन्याकुमारी में एक विशाल रैली में शुरू की गई थी।

      कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सभी नागरिकों को इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पदयात्रा में कुल 118 कांग्रेस नेता गांधी के साथ शामिल हैं। सुबह और शाम चलने वाले मार्च के साथ प्रतिभागी रोजाना लगभग 20 किमी पैदल चल रहे हैं। इस बीच, इस बीच, कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने खुलासा किया कि पार्टी इसी तरह की यात्रा छोटे पैमाने पर आयोजित करेगी।

      बता दें कि 14 साल का वनवास पूरा करके भगवान श्रीराम के अयोध्‍या लौटने की खुशी में हर साल दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2022 के दीपोत्‍सव की शुरुआत 22 अक्‍टूबर को धनतेरस के साथ ही शुरू हो जाएगी। 23 अक्‍टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। 24 अक्‍टूबर को लक्ष्‍मी पूजन है। 25 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा और 26 अक्‍टूबर को भाई दूज है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+