Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्‍शन मोड में भजन लाल सरकार: राजस्‍थान में गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका समेत चार IAS एपीओ

राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ लेते ही भाजपा सरकार एक्‍शन मोड में आ गई है। मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 'प्रशासनिक सर्जरी' शुरू कर दी है। ब्‍यूरोक्रेसी में फेर बदल होने लगा है।

भजन लाल शर्मा ने राजस्‍थान का 14वां मुख्‍यमंत्री बनते ही सचिवालय में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका समेत चार आईएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। इन्‍हें आगामी आईएएस तबादला सूची में नए पदों पर नियुक्‍त किया जाएगा।

Bhajan Lal sharma government

इन आईएएस अफसरों को किया एपीओ

1. आईएएस कुलदीप रांका, प्रमुख सचिव मुख्‍यमंत्री
2. गौरव गोयल, सचिव मुख्‍यमंत्री
3. सुश्री आरती डोगरा, सचिव मुख्‍यमंत्री
4. राजन विशाल, विशिष्‍ट सचिव, मुख्‍यमंत्री

आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्‍तव बने ओएसडी

राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अफसर योगेश कुमार श्रीवास्‍तव को राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा को ऑफिसर ऑन स्‍पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्‍त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग राजस्‍थान ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्‍तव धौलपुर के रहने वाले हैं। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला के ऑफिस में काम कर चुके हैं।

आईएएस टी रविकांत को लगाया प्रमुख सचिव

शुक्रवार को भजन लाल शर्मा के सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर आईएएस अफसर टी रविकांत को प्रमुख सचिव पद पर लगाया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही सूचना प्रौद्योगकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव आनंदी को सचिव मुख्यमंत्री एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक डा सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री लगाया गया।

भजन लाल शर्मा ने सीएम बनते ही लिए ये फैसले

-भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति से होगा काम।
-पेपरलीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा।
-भविष्‍य में कोई पेपरलीक की घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
-महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा।
-एंटी गैंगस्‍टर टास्‍क फॉर्स का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Yogesh Srivastava: कौन हैं RAS योगेश श्रीवास्‍तव, जो बने राजस्‍थान CM भजनलाल शर्मा के OSD

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+