Assembly Election Results 2022 : राजस्थान से 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत 8 दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

जयपुर, 10 मार्च। पांच राज्यों पंजाब, यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आज आएंगे। सभी जगहों मतों की गणना शुरू हो चुकी है। रुझान भी आने लगे हैं। एक्जिट पोल ने यूपी में कांग्रेस और पंजाब में भाजपा को अप्रत्याशित रिजल्ट नहीं दिए। विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम की धुंधली तस्वीर गुरुवार दोपहर बाद पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Election Results 2022 LIVE Updates

Election Results 2022 LIVE Updates

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजस्थान के आठ दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। इनमें चार भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री और चार कांग्रेस के नेता हैं। बता दें कि राजस्थान से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन लाल मेघवाल और कैलाश चौधरी तथा कांग्रेस से पंजाब चुनाव प्रभारी हरीश चौधरी, भंवर जितेंद्र सिंह, धीरज गुर्जर एवं जुबेर खान और कुलदीप इंदौरा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

 पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 ( Punjab Assembly Election Result 2022 )

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 ( Punjab Assembly Election Result 2022 )

पंजाब कांग्रेस के हाथ से फिसलता दिख रहा है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में जबरदस्त बढ़त बनाए हुए है। सुबह साढ़े नौ बजे से पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम में कांग्रेस 17 और आप 64 सीटों पर बढ़ते बनाए हुए है। राजस्थान कांग्रेस के हरीश चौधरी को पंजाब चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वहीं, राजस्थान भाजपा से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कैलाश चौधरी ने पंजाब में मोर्चा संभाला था।

 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Assembly Election Result 2022 )

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Assembly Election Result 2022 )

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम में सुबह साढ़े नौ बजे तक कांग्रेस अपनी बढ़त का खाता भी नहीं खोल पाई जबकि भाजपा 165 सीटों पर आगे है। यहां पर राजस्थान भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तैनात किए गए थे।

वहीं, सुनील बंसल ने वहां संगठन के स्तर पर चुनाव की जिम्मेदारी संभाली थी जबकि राजस्थान कांग्रेस की ओर से भंवर जितेंद्र सिंह को टिकट वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर व जुबेर खान को महासचिव प्रियंका गांधी के साथ यूपी का सह प्रभारी बनाया गया था।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election Result 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election Result 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां पर भाजपा 35 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि कांग्रेस ने 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है। यहां पर राजस्थान कांग्रेस से कुलदीप इंदौरा को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया था। वहीं, दो मंत्रियों भजनलाल जाटव एवं राजेंद्र यादव और नौ विधायकों को पर्यवेक्षक लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+