AJMER : कोरोना पॉजिटिव BJP नेता की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने दी जान, अब दादा-दादी के सहारे दो बच्चे
अजमेर। यह तस्वीर राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर इलाके के गांव राजियावास निवासी 40 वर्षीय देवीसिंह और उनकी पत्नी 35 वर्षीय लक्ष्मी की है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस ने दोनों को छीन लिया। पति कोरोना संक्रमित था जबकि पत्नी ने पति की मौत खबर सुनकर दुनिया को अलविदा कह दिया।

मीडिया से बातचीत में सरपंच ब्रजपाल सिंह ने बताया कि देवीसिंह मेहरात एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित निकला। सोमवार शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में ले जाया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया।
इधर, देवीसिंह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने परिजनों से पूछताछ की और पति से मिलने के अस्पताल जाने की जिद करने लगी। मना करने पर उसे शक हो गया। फिर उसे पति की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। वह घर के अन्दर गई और खेत में छिड़काव के लिए लाए गए कीटनाशक को पी लिया। बाद में घर वालों ने कीटनाशक छीना और उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications