Rajasthan में राजनीतिक प्रभाव के हिसाब से तय होगा भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप, जानिए पूरी रणनीति
Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजनीतिक प्रभाव के अनुसार रूट में तैयार किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा के लिए 2 संभावित रूटमैप तैयार किए हैं। जल्द ही पदयात्रा प्रदेश में किन-किन इलाकों से निकलेगी इसे लेकर फाइनल रूट कर लिया जाएगा। राहुल की यात्रा के केंद्रीय प्रभारी विभाकर शास्त्री ने मंगलवार को जयपुर में तैयारियों का जायजा लिया और प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा की।

राजस्थान में 15 से 21 दिन रह सकती है यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी विभाकर शास्त्री ने मीडिया से कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर से प्रवेश होने की संभावना है। इसके लिए पार्टी रूटचार्ट तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तय समय के अनुसार राजस्थान में 6 दिसंबर को प्रवेश करनी थी। लेकिन अब यात्रा 3 दिन पहले 3 दिसंबर को प्रवेश करेगी। पहले इस यात्रा को राजस्थान में 18 दिन गुजारने थे। लेकिन अब दिनों की संख्या 15 से लेकर 21 दिन तक हो सकती है। हालांकि अभी राजस्थान के मंत्री नेता एआईसीसी के नेताओं के साथ रूट का सर्वे कर रहे हैं। अगले एक-दो दिन में रूट फाइनल कर दिया जाएगा।

केजीएफ के कॉपीराइट मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा में केजीएफ के म्यूजिक के इस्तेमाल पर बेंगलुरु की एक अदालत की ओर से म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल पर जो अस्थाई रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। उसे लेकर कांग्रेस अब कोर्ट में अपील करने जा रही है। विभाकर शास्त्री ने कहा कि वैसे तो देश में गानों का इस्तेमाल होता रहा है। लेकिन अब जब यह मामला उठ गया है तो फिर कांग्रेस कोर्ट में इस रोक के खिलाफ अपील करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस तोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी बचकानी हरकतें कर रहे हैं। वह कभी गलबहियां करते हैं। कभी खुद को कोड़े से पीटते हैं। इन सारी बातों को लेकर एक तरह से मजाक बनता जा रहा है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस तोड़ो यात्रा है। यहां राजस्थान कांग्रेस में जो चल रहा है। उसको ठीक कर लें तो कांग्रेस के लिए बहुत ठीक होगा। राजस्थान में उनकी यात्रा आने का कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications