कांग्रेस समर्थक विधायक के बेटों को एसीबी ने किया गिरफ्तार, बिल पास करवाने की एवज में मांगे इतने रूपए

जयपुर, 24 सितंबर। राजस्थान में जयपुर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए अलवर जिले के थानागाजी विधायक के दो बेटों सहित चार लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने शुक्रवार देर रात जयपुर और अलवर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान निर्दलीय विधायक कांति प्रसाद मीणा के छोटे बेटे कृष्णा मीणा से बिल पास कराने की एवज में लिए गए 5 लाख रुपए भी जब्त किए हैं। पूछताछ में कृष्णा मीणा ने बताया कि उसे बड़े भाई लोकेश मीणा ने पैसे लेने के लिए जयपुर भेजा था। इस पर एसीबी की टीम कृष्णा को लेकर देर रात थानागाजी पहुंची। एसीबी ने लोकेश मीणा सहित राजगढ़ के बीडीओ नेतराम और प्रधान के बेटे जयप्रकाश को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम इन सभी आरोपियों को लेकर जयपुर आ गई है।

thanagaji mla sons trap

 बिल पास कराने की एवज में मांगे थे पैसे

बिल पास कराने की एवज में मांगे थे पैसे

एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि चारों लोगों ने बोरिंग समेत अन्य बिल पास करने की एवज में 5 लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के रुपए देने के लिए आरोपियों को जयपुर बुलाया गया। इस पर कृष्णा जैसे ही 5 लाख रूपए की रिश्वत लेने जयपुर पहुंचा। उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान कृष्णा ने अपने बड़े भाई लोकेश मीणा, बीडीओ और प्रधान के बेटे का नाम लिया। एसीबी चारों लोगों को जयपुर लाकर पूछताछ कर रही है।

थानागाजी विधायक बोले ठेकेदार ने मेरे बेटों को फंसाया

थानागाजी विधायक बोले ठेकेदार ने मेरे बेटों को फंसाया

इस पूरे मामले को लेकर थानागाजी के विधायक कांति प्रसाद मीणा ने कहा कि विराट नगर का ठेकेदार मेरा परिचित है। मेरे भाई का बेटा उसके साथ ठेकों का काम करता है। इसी काम के सिलसिले में इनकी बाजार में डीजल व अन्य सामान को लेकर लेन देन बकाया था। इसमें जमवारामगढ़ के पैसे का लेनदेन भी शामिल है। इसी लेनदेन के चलते ठेकेदार की नीयत खराब हो गई। इसलिए उसने एसीबी को 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत देकर मेरे बेटों को षड्यंत्र के तहत फंसाया है। मेरे दोनों बच्चे जयपुर में है। एसीबी उनसे पूछताछ कर रही है। यह बकाया पैसों के लेनदेन का मामला है।

26 लाख रुपए के बिल के भुगतान की एवज में मांगे 9 लाख रुपए

26 लाख रुपए के बिल के भुगतान की एवज में मांगे 9 लाख रुपए

विधायक मीणा बार-बार बकाया पैसों के लेनदेन का हवाला दे रहे हैं। उधर परिवादी ने एसीबी को शिकायत की थी। उसका 26 लाख रूपए का बिल था। जिसे पास करने की एवज में विधायक पुत्र और प्रधान पुत्र उसे बार-बार परेशान कर रहे थे। भुगतान की एवज में आरोपी उससे 9 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी ने शिकायत मिलने पर पहले शिकायत का सत्यापन करवाया। इसके बाद शुक्रवार देर रात कार्रवाई कर कृष्णा मीणा को शिकायतकर्ता से पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम सभी आरोपियों से एसीबी मुख्यालय पर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+