फेसबुक पर लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही खाते से निकल गए 6 लाख रुपए
जयपुर। एक अनजान लड़की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से छह लाख से ज्यादा रुपए निकाल लिए गए।

जयपुर के वैशाली नगर पुलिस थानाधिकारी अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि जयपुर के हनुमान नगर विस्तार में रहने वाले तुलसीराम को 5 अक्टूबर को फेसबुक पर एक युवकी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और फिर उस अनजान युवती से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। फिर एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए।
दोनों ने फोन पर बात की और फिर अचानक तुलसीराम के पास मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से छह लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। तुलीसराम ने कथित युवती से बात की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया।काफी प्रयास के बाद भी जब बात नहीं बनी तो तुलसीराम थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications