राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्त्ता जाएंगे दिल्ली, महंगाई के विरोध में क्या है कांग्रेस का पूरा प्लान ?
जयपुर, 3 सितम्बर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई विरोधी हल्ला बोल रैली का आयोजन करेगी। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। ऐसे में दिल्ली में आयोजित महंगाई रैली में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता राजस्थान से ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने का दावा किया है।

मतदाता सूची सार्वजानिक करने की मांग
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने नामांकन से लेकर मतगणना तक का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक भी मतदाता सूची जारी नहीं हुई है। मिस्त्री का कहना है कि मतदाता सूची को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से नौ हजार मतदाता बजाए जा रहे हैं। जो अध्यक्ष चुनने के लिए वोट देंगे। शशि थरूर से लेकर सांसद मनीष तिवारी तक मतदाता सूची को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस में अशोक गहलोत, हरीश रावत, जयराम नरेश, केसी वेणुगोपाल जैसे नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी के सामने कोई अन्य नेता नामांकन दाखिल न करें। लेकिन अब ऐसा लगता है कि कई नेता नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

ब्लॉक स्तर से रैली में शामिल होंगे कार्यकर्त्ता
अध्यक्ष पद की खींचतान के बीच ही कांग्रेस ने चार सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई विरोध रैली को सफल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए उद्देश्य से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर आए हुए हैं। दो सितंबर को माकन ने कहा कि राजस्थान से करीब 50 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी परेशान है। इसलिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर अपना विरोध जताएंगे। माकन ने कहा कि राजस्थान दिल्ली का पड़ोसी राज्य हैं। इसलिए सबसे ज्यादा कार्यकर्ता रैली में राजस्थान के ही होंगे। लक्ष्य के मुताबिक कार्यकर्ता रैली में पहुंचे इसके लिए ब्लॉक स्तर पर योजना बनाई गई है। माकन ने बताया कि 7 सितंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा भी शुरू हो रही है। राजस्थान में जो नेता राहुल गांधी के साथ रहेंगे। उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में युवाओं को ज्यादा महत्व दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications