एक ही प्रेमिका के लिए लड़े 2 प्रेमी, पहले बोले-ये सिर्फ मेरी है, फिर क्यों बोलने लगे-तू ही रख ले तेरी है?

जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती द्वारा एक ही समय में दो युवकों से प्यार करने व उनके साथ लिव इन में रहने का अजीब मामला सामने आया है, क्योंकि दोनों ही युवकों को युवती की बेवफाई का पता नहीं था। फिर मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तब राज खुला तो दोनों युवकों के होश उड़ गए।

युवती जयपुर शहर के बाहर की रहने वाली

युवती जयपुर शहर के बाहर की रहने वाली

युवती की पहचान छुपाते हुए जयपुर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि युवती जयपुर शहर के बाहर की रहने वाली है। वह जयपुर के जगतपुरा में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। युवती का दो युवकों के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों युवक युवती द्वारा उनको धोखा दिए जाने से अनजान थे।

पवन के युवक के साथ चार साल से प्रेम संबंध थे

पवन के युवक के साथ चार साल से प्रेम संबंध थे

मीडिया से बातचीत में युवती के पवन नाम के युवक के साथ चार साल से प्रेम संबंध थे। वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहती थी। कुछ माह युवती बस्ती राम नाम के दूसरे युवक के सम्पर्क में आई दोनों को डेट करने लगी। दोनों के साथ अलग अलग टाइम में लिव इन में भी रहने लगी। दोनों ही युवक इस बात से बेखबर थे।

बस्ती राम को पता चला कि उसकी कथित प्रेमिका पवन के साथ

बस्ती राम को पता चला कि उसकी कथित प्रेमिका पवन के साथ

गुरुवार दोपहर बस्ती राम को पता चला कि उसकी कथित प्रेमिका पवन के साथ है। इस पर बस्ती राम ने पवन की लोकेशन पूछी और मिलने की बात कही। जैसे ही पवन के बारे में बस्ती राम को पता चला तो वह उससे मिलने पहुंच गया और उसे एनआरआई कॉलोनी में किसी के फ्लैट में लाकर पीटा। इस बारे में प्रेमिका को पता नहीं था।

किसी ने जयपुर एयरपोर्ट पुलिस को दे दी

किसी ने जयपुर एयरपोर्ट पुलिस को दे दी

जब पवन व बस्ती के बीच हुए झगड़े की सूचना किसी ने जयपुर एयरपोर्ट पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पवन व बस्ती को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। दोनों से लड़की को फोन करवाया तो वो दोनों को ही प्रेमी की तरह बात कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने युवती को भी पुलिस थाने बुलाया।

दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया

दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया

इधर, पवन और बस्ती पहले तो युवती को लेकर एक दूसरे से झगड़ रहे थे कि वो सिर्फ मेरी है...मेरी है...। फिर पुलिस में तीनों एक-दूसरे सामने हुए और युवती का राज खुला तो दोनों युवती कहने लगे कि भाई ये तेरी है...तेरी है...। तू ही रख ले इसे। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं। बाद में पुलिस ने युवती को घर भेज दिया और दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+