जयपुर: 10 साल की बच्ची ने की 13 साल की बच्ची की हत्या, शव को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका
शव को पत्थर से बांधकर
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक चाकसू के गांव बडली में 13 साल की बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि 10 साल की बच्ची ने की थी। इसके बाद शव को पहले तो बेसमेंट में छिपाए रखा और फिर तालाब में फेंक दिया। शव के पत्थर बांध दिया। ताकि शव ऊपर ना सके। हत्या की वजह दोनों बच्चियों के बीच आपसी कहासुनी थी। जिसमें 10 वर्षीय बच्ची ने दांतळी से वार करके हत्या कर डाली। शनिवार को पूरे प्रकरण में पुलिस विस्तृत खुलासा कर सकती है।

जानकारी के अनुसार मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस जहां बच्ची का शव मिला था, वहां से करीब दो सौ मीटर दूर एक कमरे में पहुंची तो दीवारों पर खून के धब्बे मिले। संदेह के आधार पर पुलिस ने बालिका के परिजनों से पूछताछ की। शुरुआत में तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।
पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या करने के बाद उसका शव बेसमेंट में छिपा दिया गया था। वारदात को अंजाम देने वाली बच्ची का भाई बेसमेंट में पहुंचा तो शव देख अपनी मां को सूचना दी। तीनों ने मिलकर 13 साल की बच्ची के शव को एक बोरे में डालकर तालाब में फेंक दिया।
शव ऊपर न आए इसके लिए एक पत्थर भी लाश से बांध दिया। रात को महिला ने अपने पति को सारी घटना के बारे में जानकारी दै। जिसके बाद पति ने बच्ची को मोक्ष न मिलने की बात कहकर शव को तलाब से बाहर निकाला और झाड़ियों में फेंक दिया। जहां से पुलिस ने शव बाद में बरामद किया था।












Click it and Unblock the Notifications