Contract workers: राजस्‍थान में मदरसा बोर्ड व मनरेगा के 10528 संविदाकर्मी होंगे नियमित, जानिए कौन होगा पात्र?

Contract workers will be regular: राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा के 4966 एवं मदरसा बोर्ड के 5562 संविदाकर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है।

Samvida karmi honge Niyamit Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। तय किया है कि राजस्‍थान के विभिन्‍न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा। मतलब उनके हाथ में भी अब पक्‍की नौकरी होगी। अन्‍य सरकारी कर्मचारियों की जैसी सुविधाएं उन्‍हें भी मिल सकेगी।

10528 contract workers will be regular in Rajasthan

एक सरकारी बयान के अनुसार राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 'राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022' के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत 10 हजार 528 कर्मियों को नियमित करने के लिए नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इनमें महात्मा गांधी नरेगा में 4966 एवं मदरसा बोर्ड में 5562 पद शामिल हैं।

महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महानरेगा) में मदरसा बोर्ड में बीते नौ साल या इससे अधिक का कार्यानुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को पक्‍की नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी।

महानरेगा में ये होंगे नए पद

  • कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 1698 पद‍
  • ग्राम रोजगार सहायक के 1548 पद
  • डाटा एंट्री सहायक के 699 पद
  • लेखा सहायक के 622 पद
  • एम.आई.एस. मैनेजर के 159 पद
  • सहायक के 150 पद
  • समन्वयक (अभिसरण एवं मूल्यांकन) के 48 पद
  • समन्वयक (आई.ई.सी./प्रशिक्षण/पर्यवेक्षण) के 40 पद
  • प्रोग्रामिंग एवं एनालिसिस विशेषज्ञ व प्रोग्रामिंग विशेषज्ञ का 1-1 पद

मदरसा बोर्ड में नए पद

  • शिक्षा अनुदेशक के 5220 पद
  • कम्प्यूटर अनुदेशक के 215 पद
  • कम्प्यूटर शिक्षा सहयोगी के 88 पद
  • शिक्षा सहयोगी के 39 पद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+