9 साल बाद भी झीरमघाटी के शहीदों को न्याय नहीं मिल पाया, इसका हमे दुख है:सीएम भूपेश बघेल
जगदलपुर,25 मई। सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को झीरम घाटी नक्सल हमले की 9वी बरसी पर जगदलपुर के लालबाग में बनाए गए झीरम शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस पर अवसर पर सीएम भूपेश ने झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

Recommended Video
जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण करने अलावा उन्होंने शहीदों की याद में लगभग 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएम भूपेश ने कहा कि मै झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना के शहीदों को नमन करता हूं। झीरम घाटी शहीद स्मारक को शहीदों को नमन करते हुए लोकार्पित कर रहा हूं।
सीएम भूपेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली पंक्ति के जननायक परिवर्तन के लिए निकले थे, छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना उनका लक्ष्य था,लेकिन आज वह हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमे इस बात का दुःख है कि झीरम घटना के 9 साल बीत जाने के बाद भी शहीद परिवारों को न्याय नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के साथ न्याय हो रहा है। हमारे नेता आज होते तो बहुत खुश होते,वह जहां भी होंगे, हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। उन्होंने आगे कहा कि शहीद परिवारों के सुख दुख में हम उनके साथ हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हैं।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, कांग्रेस नेता योगेन्द्र शर्मा सहित 32 लोग शहीद हुए थे। इनमें बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता, जवान और आमलोग भी शामिल थे ।
कार्यक्रम के बाद सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा किकांग्रेस ने 9 सालों तक झीरम नक्सल हमले के सही तथ्य सामने लाने की पूरी कोशिश की। सभी जानते हैं कि यह घटना एक राजनितिक षड्यंत्र थी, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच पर कुछ लोग लोग अड़ंगा लगाते रहे। मामले में एनआईए की जांच हुई ,जो कि अंसतोषप्रद रही।
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य सरकार की जांच के खिलाफ कोर्ट गए हैं । इसलिए यह समझने की जरूरत है कि उन्हें आखिर क्या परेशानी है कि वह राज्य सरकार को जांच को करने से रोक रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम नक्सल हमले के समय छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। उन्होंने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा नहीं दी और हमेशा जांच को प्रभावित करती रही।
यह भी पढ़ें जानिए, कैसा था झीरम घाटी नक्सल हमले का मंजर, 25 मई 2013 की तारीख, जिसे कभी देश नहीं भुला पायेगा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी झीरम घाटी की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है । राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में हमने अपने कई कांग्रेस के साथियों और जवानों को खो दिया था। हम अपने देशभक्त साथियों की वीरता को सलाम करते हैं, उनकी शहादत हम कभी नहीं भूल सकते।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश को मिली सिलगेर कांड की जांच रिपोर्ट, अध्ययन के बाद फैसला लेगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications