एक CRPF जवान की प्रेम कहानी का दुखद अंत,गर्लफ्रेंड से होने वाली थी शादी, लेकिन !

बीजापुर ,21 फरवरी । बीजापुर में 10 सालो तक चली एक प्रेम कथा का दुखद अंत होना सबको खल रहा है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में माओवादियों से लोहा लेने वाले देश के हीरो CRPF के जवान विजय मरपल्ली की सड़क हादसे में मौत हो गई,उनकी शादी बचपन की दोस्त के साथ 24 फरवरी को होने वाली थी।

CRPF की बस्तरिया बटालियन के बासागुड़ा कैम्प में पदस्थ जवान की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक तक उसी घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के केसईगुड़ा नाम के गांव में रहने वाले सीआरपीएफ के 25 वर्षीय जवान विजय मरपल्ली की 24 फरवरी शादी होने वाली थी। फ़ोर्स से छुट्टी लेकर वह खुद रिश्तेदारों और परिचितों में अपनी शादी का कार्ड बांट रहे थे।

CRPF

Recommended Video

    Chhattisgarh Bijapur Encounter: CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक शहीद, 1 घायल | वनइंडिया हिंदी

    बीती 17 फरवरी को शादी का कार्ड बांटते समय घर से निकले विजय की बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और वह घायल हो गए। उन्हें भोपालपट्टनम में उन्हें बीजापुर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया,जहां राहत ना मिलने पर परिजन तेलांगाना के एनमाकोंडा ले गए ,जहां इलाज के दौरान ही 19 फरवरी को विजय ने दुनिया का अलविदा कह दिया। एक होनहार जवान का इस तरह चले जाने से उनके गांव में मातम का पसरा हुआ है।
    यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के एक गांव में नही हो रही लड़कों की शादी, वजह है हाथी, जानिए क्यों ?

    मृतक जवान विजय का लड़की से विवाह होने वाला था,वह उसकी बचपन की दोस्त थी और बीते 10 साल से बीच प्रेम संबंध में था। घर वालो की रजामंदी के बाद अगली 24 फरवरी को विवाह होना था ,लेकिन शादी से पहले ही दूल्हे की मौत हो जाने से उसकी प्रेमिका सदमे है। विजय की प्रेमिका रेश्मा यालम बताती हैं कि स्कूल में पढाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हो गया था ,विजय ने जीवन भर साथ देने का वादा किया था,लेकिन उसने वादा तोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+