माओवादियों ने लगाया पुलिस पर हवाई हमले का आरोप, बस्तर आईजी सुंदरराज ने दिया यह जवाब

हाल ही में अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा।

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने पुलिस बल पर ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हमला करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने बकायदा प्रेस नोट जारी करके यह आरोप लगाए हैं,वही इस मामले में बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने इसे माओवादियों की साजिश बताया है।सुंदरराज ने कहा कि, बस्तर में नक्सलियों की ताकत अब आहिस्ता -आहिस्ता कम होती जा रही है,अपनी जमीन कमजोर होने के कारण वह बौखलाए हुए हैं।

NAXAL

बस्तर आईजी सुंदरराज ने कहा कि इससे पूर्व भी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर इस तरह का आरोप लगाए थे, लेकिन, ये आरोपों कभी साबित नहीं हो पाए हैं। बस्तर आईजी का कहना है किमाओवादी कमजोर होते जा रहे हैं। इसलिए अपने कैडर्स काहौसला बनाए रखने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति जांच करवा रहे हैं।

Recommended Video

    Bihar Naxalite Free: बिहार हुआ नक्सल मुक्त, CRPF DG को Amit Shah की बधाई | BJP | वनइंडिया हिंदी*News

    गौरतलब है कि माओवादियों ने प्रेस नोट जारी करके पुलिस बल पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर पुलिस बल ने नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्म पर हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हवाई हमले कर रहे हैं। यह भी जानना जरुरी है कि हाल ही में अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा।

    यह भी पढ़ें 2024 के चुनाव से पहले नक्सलमुक्त होगा देश,कोरबा में बोले गृहमंत्री अमित शाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+