Love Story: हर उम्र में संभव है प्यार, उम्र तो महज एक नंबर,छत्तीसगढ़ के डेनियल और अन्नमा की शादी बनी मिसाल
Unique Love Story: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें 70 वर्षीय डेनियल और 62 वर्षीय अन्नमा ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है। दोनों के जीवनसाथी अब इस दुनिया में नहीं हैं, और उन्होंने अपने परिवार की सहमति से शादी की है।
कोरोना काल ने सबकुछ छीना
इस जोड़े की कहानी यह साबित करती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। डेनियल की पत्नी की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी, और अन्नमा ने भी अपने शराबी पति से तलाक ले लिया था। दोनों ने अपने-अपने बच्चों की शादी कराई, लेकिन अब वे अकेले हो गए थे।

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात
डेनियल और अन्नमा की मुलाकात एक मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। तीन महीने पहले हुई इस मुलाकात के बाद, दोनों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। अंततः, उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
बच्चों ने किया फैसले का स्वागत
70 साल के टैंक डेनियल जगदलपुर के जामगुड़ा के निवासी हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं, जो अपनी जिंदगी में अब व्यस्त हैं। वहीं अन्नमा जोसेफ ने बताया कि उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं. बच्चों का विवाह हो चुका है। उन्होंने पति के शराबी होने के बाद तलाक ले लिया था, जिसके बाद से वह अकेले ही अपना जीवन काट कर रही थीं। दोनों ही शादी के फैसले से पहले अपने-अपने बच्चों को इसकी जानकारी दी। बच्चों ने भी उनके निर्णय का स्वागत किया, जिसके बाद वकील के जरिये से शादी की अर्जी देने पहुंच गए।
यह भी पढ़ें Donald Trump Announcement: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका मंगल ग्रह पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री
साथ निभाने का किया वादा, लोगों ने बताया खूबसूरत जोड़ा
शादी के लिए, डेनियल और अन्नमा अपने वकीलों के साथ जगदलपुर के अपर न्यायालय कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने विशेष विवाद अधिनियम के तहत शादी के बंधन में बंधने की अर्जी दी, जिसे उनके परिवारों ने भी समर्थन दिया।
इस खूबसूरत जोड़े की शादी को बधाई देने के लिए अधिवक्ता संघ और परिचित लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने इस शादी को सबसे खूबसूरत शादी बताया है। डेनियल और अन्नमा ने एक-दूसरे का साथ देने और एक-दूसरे का ख्याल रखने का वादा किया है। इस शादी ने यह संदेश दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है। डेनियल और अन्नमा की कहानी हमें यह सिखाती है कि सच्चा प्यार हर उम्र में संभव है।
यह भी पढ़ें 37 साल छोटी लड़की से शादी, सेल्फी से पहचान उजागर, ससुर मानते हैं भगवान, नक्सली चलपति की दिलचस्प कहानी












Click it and Unblock the Notifications