Raipur AIIMS के डॉक्टर और नर्स से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक नर्सिंग स्टाफ की मौत, 12 लोग हुए घायल
जगदलपुर, 27 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक नर्सिंग स्टाफ की मौत हो गई। इस गाड़ी में सवार बाकी 12 लोग बुरी तरह के घायल हो गए हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह सभी बस्तर दशहरा देखने के लिए रायपुर से जगदलपुर जा रहे थे। लेकिन यह हादसा हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस हादसे में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

रायपुर AIIMS के मेडिकल स्टाफ से भरी थी बस
दरअसल रायपुर एम्स के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से भरी बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 14 लोग सवार थे। हादसे में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुमेश सी की मौत हो गई है। गाड़ी में सवार बाकी 12 मेडिकल स्टाफ भी बुरी तरह घायल हो गए इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी बस की गति इतनी स्पीड थी। की एक खम्बे से टकराकर सड़क से नीचे उतरकर में गढ्ढे में पलटी हो गई।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश
यह हादसा रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे-30 पर भानपुरी थाना क्षेत्र में हुआ है। इस दुखद दुर्घटना पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एनएच-30 पर हुई सड़क दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। एम्स के एक स्टाफ की मौत हुई है। सभी घायलों को जगदलपुर के डीमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

बस्तर दशहरा देखने जगदलपुर जा रहे थे सभी
दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर एम्स के 14 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ रायपुर से बस्तर के जगदलपुर चित्रकोट, बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए निकला था। सभी एक ट्रेवलिंग बस में सवार थे। मंगलवार की सुबह भानपुरी इलाके के जुगानी के पास ड्राइवर को अचानक झपकी लगी और वह बस नियंत्रित नहीं कर पाया। और बस सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क पर बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में पलट गई। हादसे में इस टीम के एक सदस्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications