मजाक में कर दिया बच्चे का अश्लील वीडियो पोस्ट, NCRB की शिकायत पर युवक को जाना पड़ा जेल
कांकेर,24 फरवरी। मजाक में भी किसी ने सोशल मीडिया पर बच्चों से सम्बंधित अश्लील सामग्री वायरल की,तो उसको जेल जाना पड़ सकता हैं, क्योंकि NCRB ऐसी आपत्तिजनक गतिविधियों पर पूरी नजर रखता है। छत्तीसगढ़ के कांकेर से सामने आये, ऐसे की मामले में एक रिटायर्ड फौजी के बेटे को जेल जाना पड़ा है। लड़के ने सोशल मीडिया में वायरल एक छोटे बच्चे का अश्लील मजाकिया वीडियों अपलोड कर दिया था।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक कॉलेज स्टूडेंट को सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट की वजह पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। दरअसल पुलिस ने युवक को NCRB यानि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की शिकायत पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया है। कांकेर शहर के शिवनगर में रहने वाले प्रवीण साहू नाम के युवक पर आरोप है कि उसने बीते साल अप्रैल में एक छोटे बच्चे को मुर्गे के साथ अश्लील काम करने संबंधी वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो को पोस्ट करने की वजह से युवक को चाइल्ड पोर्नोग्राफी का दोषी माना गया और उसपर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया है ।
यह भी पढ़ें स्कूल टीचर करता था ब्लैकमेल,घर से पैसे चुराकर देती थी लड़की
कांकेर पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक NCRB के पास यह वीडियो पहुंचा था, वीडियो की जांच कराने पर उसे कांकेर में अपलोड किया पाया गया,इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दी गई,तब पुलिस ने प्रवीण साहू को गिरफ्तार किया। दरअसल एनसीआरबी ने देश भर में चाइल्ड पोर्नग्राफी को बढ़ावा देने वालों के विरूद्ध अभियान चला रखा है। एनसीआरबी की स्पेशल सेल सोशल मीडिया मंचों पर किसी नाबालिग के जुडी अश्लील पोस्ट पर नजर रखती है। एक जानकारी के मुताबिक भारत में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढे हैं। एनसीआरबी के डाटा के अनुसार साल 2022 में साइबर अपराध के मामलो में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें दुष्कर्म पीड़िता की हुई शादी,पति को हो गई 10 साल की जेल !












Click it and Unblock the Notifications