Chhattisgarh: नक्सलियों ने लूटा CRPF जवानों का राशन, यात्री बस को रोककर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात ,मचाया है। हथियारबंद नक्सलियों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारकेगुडा कैंप से पहले राज्य मार्ग से सीआरपीएफ 168 का राशन लूट लिया है।

बीजापुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात ,मचाया है। हथियारबंद नक्सलियों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारकेगुडा कैंप से पहले राज्य मार्ग से सीआरपीएफ 168 का राशन लूट लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर से सिलगेर के लिए हरदिन बस सेवा चलती है। इसी यात्री बस से सीआरपीएफ-168 का राशन का सामान बीजापुर से जा रहे थे । सारकेगुडा CRPF कैंप के करीब गांव राजपेटा में शाम को करीब 5 बजे हथियारधारी नक्सलियों ने बस को रोककर राशन का सामान लूट लिया।

naxal

बताया जा रहा है कि माओवादियों ने लंबे अरसे के बाद ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के मुताबिक , बीजापुर से सिलगेर के लिए बस दोपहर 01 बजे छूटी थी,जिसमे मुकुर स्थित 168 सीआरपीएफ कैंप 168 के राशन में रोज के उपयोग का सामान रखा गया था । इस घटना के बाद से इस सड़क पर चलने वाली बसों को बासागुड़ा में ही रोक दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सारकेगुडा और बासागुड़ा से जवानों दल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णैव ने घटना के संबंध में बताया कि यह घटना बासागुड़ा और सारकेगुडा के बीच में हुई है। बस में सीआरपीएफ के जवानों का राशन जाया जा रहा था,जिसे नक्सलियों ने लूट लिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़:गृहमंत्री अमित शाह बोले, लोकसभा चुनाव से पहले देश के हर राज्य में होगा NIA का दफ्तर
बताया जा रहा है कि लूट की वारदात सारकेगुड़ा CRPF कैंप से मात्र 1 किमी पहले राजपेटा के पास घटी है। बस में आलू, प्याज और पनीर से भरी बोरी थी। इस वारदात में करीब 15 से 20 हथियारबंद नक्सली ,राष्ट्रीय राज्य मार्ग तक पहुंचे थे। जंगल से हटकर मुख्य सड़क पर इस तरह की घटना से नक्सलियों का पहुंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है। इस घटना के बाद नक्सल क्षेत्र में चलने वाली यात्री बसों के चालकों में भय व्याप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सल विरोधी अभियान में लायी जाएगी तेजी, सीएम भूपेश बघेल ने ली यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+