छत्तीसगढ़:नक्सलियों ने सड़क सुरक्षा में लगे जवानो को बनाया निशाना, एक जवान शहीद,1 घायल
नारायणपुर,14 मार्च। छत्तीसगढ़ में माओवादियों का आतंक जारी है। सोमवार तड़के सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे 2 जवान नक्सलियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी की चपेट में आये। विस्फोट की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गए है ,वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के की सुबह लगभग 8 बजे के आसपास ITBP के जवानों का एक दल नारायणपुर जिले के सोनपुर- डोंगरीबेड़ा के बीच बन रही सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकला हुआ थी। नक्सलियों को इस बात की भनक पहले से थी,इस दौरान उन्होंने सड़क पर चल रहे जवानों को देखकर एक आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमे एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए और हेड कॉन्स्टेबल महेश गंभीर रूप से घायल हो गए है।
नारायणपुर के एसपी सदानन्द कुमार के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास माओवादी प्रभावित इलाके सोनपुर में तैनात आइटीबीपी की 53 वीं बटालियन के जवान नक्सल सड़क सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर निकले हुए थे,इसी दरमियान जिला मुख्यालय से लगभग से 22 किलोमीटर की दूरी पर सोनपुर- कुंदला मार्ग पर ASI राजेंद्र सिंह ने नक्सलियों की ओर से छुपाकर लगाए गए आईईडी पर पर पैर रख दिया,जिसके बाद हुए विस्फोट में राजेंद्र सिंह घटना स्थल पर ही शहीद हो गए,जबकि उनके साथ चल रहे कांस्टेबल महेश घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications