छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बने अभिभावक, रोती बच्ची के आंसू पोछे, किया समस्या का निदान

जगदलपुर, 26 मई। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भैंसगांव अपनी चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ उनकी समस्याएं जानकर उसका समाधान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां 16 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।सीएम के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान उनका अलग ही अंदाज़ देखने मिल रहा है। वह बड़ो से भी चर्चा कर रहे हैं और बच्चो के साथ संवाद कर रहे हैं।

g
भैंसगांव में आयोजित चौपाल के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने भीड़ के एक बच्ची को रोते हुए देखा । उन्होंने तत्काल बच्ची को अपने पास बुलाया और उसके आंसू पूछते हुए उसका नाम और समस्या पूछी। बच्ची ने सीएम को बताया कि उसका नाम लोकेश्वरी है और उसके पिता नहीं हैं,वह अपनी मां , भाई के साथ मामा के घर रहती है,आर्थिक समस्या होने के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने बच्ची की मदद के लिए तीन लाख रुपए की मदद करने की घोषणा कर दी।


इसके अलावा बकावंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने भानुप्रिया आचार्य नाम की बालिका से साथ भी संवाद किया। इस दौरान भानुप्रिया के भाई दृष्टि बाधित थनेन्द्र आचार्य ने सीएम से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा कि संगीत सीखना चाहता हूं । इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आपके विद्यालय में संगीत शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी ।

दृष्टिबाधित बच्ची भानुप्रिया आचार्य से सीएम भूपेश से कहा कि मैं 10वीं कक्षा में पढ़ती हूं, लेकिन दृष्टिहीन होने की वजह से पढ़ नहीं पाती हूं ,मेरे पिता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है । इसपर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कहा कि बेटा स्मार्टफोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो, पैसे मैं देता हूं । मुख्यमंत्री ने दृष्टि हीन भाई - बहन का आवेदन लेकर डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करते आवेदन पर दस्तखत कर दिए ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य के मुद्दे पर आदिवासियों के साथ खड़े हैं राहुल गांधी, जल्द ही हो जायेगा समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+