Yoga Divas 2023: सूर्य सा चमकता संस्कारधानी जबलपुर योग से आज एक साथ करेगा नमस्कार, जुटेंगे हर वर्ग के लोग

Yoga Divas 2023 Jabalpur: नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में होने वाले देश के मुख्य कार्यक्रम के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। अब कुछ ही घंटो बाद योगमय संस्कारधानी की छवि दुनिया के करीब 80 देशों में लाइव दिखाई देगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मध्य प्रदेश और शहर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के योग दिवस आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह हैं। शहर में खुले स्थानों, मैदानों और उद्यानों में एक पखवाड़े से समाज के हर वर्ग और हर आयु के लोगों ने योगाभ्यास किया।

मुख्य आयोजन के गौरवशाली पलों को ऐतिहासिक बनाने पूरा शहर बेताब हैं। तमन्ना है एक नई मिसाल कायम करने की। जिसकी झलक आयोजन के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ के सामने नजर आएगी।

Yoga-Divas-2023-mega-event-in-jabalpur

सेना के गैरीसन ग्राउंड में महामहिम के अलावा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल और अन्य केन्द्रीय और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। शहर में पचास से अधिक स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर तक योग दिवस पर योग के कार्यक्रम हैं। इस बार नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 'वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग' की थीम तय की गई है। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अगुवाई में जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की।

देश भर में नई मिसाल कायम करने शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक-व्यावसायिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, योग से जुड़ी संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों का सहयोग जिला प्रशासन को मिला। योग दिवस पर जबलपुर शहर में सवा लाख और जिले में करीब डेढ़ लाख लोग योग करेंगे। अकेले राष्ट्रीय कार्यक्रम में करीब पंद्रह हजार योगाभ्यासी शामिल होंगे और भारत सरकार के कॉमन योगा प्रोटोकॉल पर एक साथ योग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर्स का समूह भी अपने तरीके से योग करता नजर आएगा। साथ ही कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से मुक्त हुये व्यक्तियों का समूह भी शामिल होगा। जबलपुर में हो रहे योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में और दुनिया के करीब 80 देशों में किया जायेगा।

राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनने शहर के सभी उद्यानों, खुले स्थान, स्कूल-कॉलेज के मैदानों, सार्वजनिक स्थलों और बड़े हॉल में नागरिक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों एवं योग संस्थाओं से जुड़े स्थानों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। गैरीसन ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम और जिले में चिन्हित स्थानों के अलावा ऐतिहासिक स्थानों, पर्यटन स्थलों पर भी योग के कार्यक्रम करते योगाभ्यासी नजर आएंगे। योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता बढाने जिला प्रशासन ने योगमय माहौल बनाने कई गतिविधियां शुरू की थी।

योग के पांचों तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित योग क्रियाओं का भी होगा । आयोजन की जानकारी देने लोगों से इससे जुड़ने की अपील करने जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। शहर की होटलों, शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक परिवहन के साधनों, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों, मॉल-कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी बैनर-पोस्टर चस्पा किये गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन में योग दिवस के प्रोग्राम में शामिल होंगे। आम लोग योग के प्रति जागरूक होने के साथ सेहतमंद बन सकें। इसी मकसद हर साल बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम होता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+