World Cup 2023: ‘जीत के रंग हैं, India के बॉलर ऑस्ट्रेलिया का निकालेंगे धुंआ', जबलपुर के रंगोलीबाजों को उम्मीद
World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट फाइनल मैच में इंडिया की बैटिंग से फैन्स भले ही मायूस हैं। लेकिन आज की जीत के सपने संजोए रंगोली बनाने वाले कई फैंस जबलपुर में बोलते नजर आए कि 'ये जीत के रंग हैं, अभी इंडिया के बॉलर ऑस्ट्रेलिया का धुंआ निकालेंगे'।
दरअसल फाइनल मैच के फीवर में मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी क्रिकेट लवर्स ने भारत के प्रति अलग-अलग ढंग से प्रेम का इजहार किया। कोई इंडिया टीम ड्रेस पहने मैच देखने बैठा, तो किसी ने नर्मदा तट ग्वारीघाट और शहर के मुख्य चौराहों पर आकर्षक रंगोली सजाई।
जीत की उम्मीद के साथ सड़क पर रंगोली से वर्ल्ड कप बनाया। उम्मीद से परे भारत के विकटों के पतझड़ के बावजूद फैंस को अभी भी भरोसा है कि इंडिया कमाल करेगा। पूरे वर्ल्ड कप में पहली बार दस विकटों के साथ इंडिया फाइनल मैच में ही ढेर हुई हैं।

जबलपुर में रंगोली आर्टिस्ट महेश पटेल, जिन्होंने भारत माता चौक पर आकर्षक रंगोली सजाई, उन्होंने कहा कि अभी मैच आधा ही हुआ हैं। चिंता मत करों। इंडिया के शेर अभी ऑस्ट्रेलिया का धुंआ निकालेंगे। अहमदाबाद स्टेडियम में बैठकर न सही, मीलों दूर जबलपुर में रहकर क्रिकेट लवर्स इंडिया टीम की हौसला अफजाई कर रहे हैं।
ऐसा हो भी क्यों ना? क्योकि करोड़ों करोड़ भारतीयों की दुआएं आज के इस महामुकाबले से जुड़ी हैं। मशहूर शायर मुन्नवर राणा का प्रसिद्द शेर भी है- 'बुलन्दी देर तक किस शख़्स के हिस्से में रहती है, बहुत ऊंची इमारत हर घड़ी ख़तरे में रहती है'। इस वर्ल्ड कप में इकलौती भारत ही एक ऐसी टीम रही, जिसने फाइनल मैच खेलने तक बुलंदी को छुआ। वो भी एक भी मैच गवाएं बिना। उम्मीदों की इमारत भी ऊंची है, तो उसका हर घड़ी खतरे में रहना लाजमी हैं। जबलपुर में कई जगहों पर बड़े परदे पर क्रिकेट मैच लाइव देखा जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications