Watch Video: भेड़ाघाट के तेज बहाव में बहती महिला को बचाने के लिए शख्स ने लगाई जान की बाजी

लखनऊ, 26 नवंबर। देश भर के कई राज्यों में मूसलाधान बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है। नदियों में भी बनानी का बहाव तेज हो गया है। मध्‍यप्रदेश के भेड़ाघाट में भी जलस्‍तर काफी बढ़ चुका है। सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो वाररल हो रहा है जिसमें नर्मदा नदी के तेज बहाव में एक महिला बह रही है। उनको देखकर एक शख्‍स ने अपनी जान की बाजी लगाकर उसे बचाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आपकी भी सांसे थम जाएगी।

पानी के तेज बहाव में डूब रही थी महिला

पानी के तेज बहाव में डूब रही थी महिला

मध्‍यप्रदेश के भेड़ा घाट के इस वीडियो में एक महिला नदी के तेज बहाव में बहती हुई नजर आ रही है। पत्‍थर पर पैर सरकने के कारण ये औरत तेज बहाव नदी के पानी में गिर जाती है। तेज बहाव में वो अपनी जान बचा पाने का प्रयास भी नहीं कर पाती है। दो पत्‍थरों के बीच पानी के तेज बहाव में महिला गोल- गोल भंवर में फंसी होती है और तेजी से बहने लगती है।AR Rahman की बेटी खतिजा, जिसके बुर्के पर उठा था सवाल,अब सुरीली आवाज से बनाया दीवाना

शख्‍स ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

शख्‍स ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला को नदी के तेज बहाव पानी में बहते हुए लोग तमाशा लगा कर देखने लगते हैं तभी एक शख्‍स पहाड़ों से नीचे उतर कर दूसरो कर अपनी जान पर खेल कर उस महिला को पकड़ने की कोशिश करता है और महिला की जान बचाने में कामयाब हो जाता है।

पानी में कैसे गिरी महिला

पानी में कैसे गिरी महिला

शख्‍स के नीचे उतरते ही वहां खड़े लोग आगे बढ़ते हैं और उसकी रस्‍सी से महिला को ऊपर घसीटने के लिए मदद करते हैं। वहां खड़े लोग वीडियो में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि औरत को चक्‍कर आ गया होगा इसलिए पैर फिसलकर गिर गई।

सीएम शिवराज ने दी शाबादी बोले- देवदूतों को प्रणाम

सोशल मीडिया जबलपुर- भेड़ाघाट में महिला की जान बचाने वाले शख्‍स को मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाबासी दी है और इस रेसक्‍यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा जान की बाजी लगाकर जीवन बचाने वाले देवदूतों को प्रणाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+