AR Rahman की बेटी खतिजा, जिसके बुर्के पर उठा था सवाल,अब सुरीली आवाज से बनाया दीवाना

नई दिल्ली, 26 नवंबर। ऑस्कर विजेता संगीत उस्ताद एआर रहमान की बेटी खतिजा रहमान ने अपने सुरीली गले से दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। महज 24 साल की खतीजा ने अब कई लाइव शो में अपनी जादुई आवाज से संगीत प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया है। वहीं अब खतिजा का दुबई एक्सपो 2020 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसको उनके पिता एआर रहमान ने हाल ही में शेयर किया था। खतिजा की आवाज सुनकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

16 साल की उम्र में ही खतिजा ने किया था ये कमाल

16 साल की उम्र में ही खतिजा ने किया था ये कमाल

अब्बा एआर रहमान के नक्शे कदम पर चलते हुए खतिजा ने गायिकी को ही अपनी दुनिया बना लिया है। 2010 में तमिल हिट मूवी एंथिरन से अपनी गायिकी की शुरूआत करने वाली खतिजा ने 16 साल की उम्र में ही मशहूर पियानोवादक लिडियन नधास्वरम के साथ स्‍टेज परफार्मेंस दी थी।एक्‍ट्रेस बोली ....मेरी परमीशन के बगैर कोई भी मेरे शरीर को बिना कपड़ों के देख सकता था

खतिजा के पहले डेब्यू एलबम को मिला ये इंटरनेशनल अवार्ड

खतिजा के पहले डेब्यू एलबम को मिला ये इंटरनेशनल अवार्ड

खतिजा का सबसे पहला गाना इल्तजा रिलीज हुआ था इसके बाद हाल ही में "फरिश्‍तों" नाम के वीडियो से खतिजा ने अपना पहला डेब्यू दिया, इसे उनके अब्बू एआर रहमान ने कंपोज किया था। एआर रहमान ने अपने ट्टीटर हैंडल के जरिए अपनी बेटी कामयाबी की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि खतिजा के इस म्‍यूजिक एलबम को इंटरनेशनल साउंड फ्यूचर अवॉर्ड में बेस्‍ट एनिमेशन म्युजिक वीडियो का खिताब मिला है।

मशहूर लेखिका ने खतिजा के बुर्का पहनने पर उठाया था सवाल

मशहूर लेखिका ने खतिजा के बुर्का पहनने पर उठाया था सवाल

एआर रहमान की बेटी खतिजा रहमान हमेशा बुर्के में नजर आती हैं। दुबई में हुए आरक्रेस्‍टा शो में भी हिजाब में नजर आई थी। कुछ साल पहले विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने बुर्का 'निराशाजनक' बताया था और कहा था कि देखकर दुख होता है जब पढ़े लिखे लोग जब हिजाब पहलते हैं, मुझे ये देखकर घुटन होती है। दुखह है कि कल्‍चर परिवार में एजुकेटेड महिला का कैसे ब्रेनवॉश कर सकता है। लेखिका ने इस ट्टीट में सीधा एआर रहमान और उनकी बेटी का जिक्र किया था।

खतिजा रहमान ने दिया था ये करारा जवाब

खतिजा रहमान ने दिया था ये करारा जवाब

मशहूर संगीतकार रहमान की बेटी खतिजा रहमान ने सोशल मीडिया साइट पर लेखिका तसलीमा नसरीन की फटकार लगाते हुए लिखा था कि

मैंने जो पहनावा चुना है उसको लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है ये बुर्का पहनना मेरी पसंद है। मैं जो कर रही हूं उस पर मुझे गर्व है। इसके साथ खतीजा ने कहा था वह बुर्का पहनकर सशक्त महसूस करती हैं। खतीजा ने लेखिका को आड़े हाथों ले‍ते हुए कहा था प्‍यारी तस्‍लीमा नसरीन जी, में माफी चाहती हूं कि आपको मेरे कपड़ों को देखकर घुटन होती है, आप प्‍लीज ताजा हवा खाए। मुझे इस लिबास में घुटन नहीं गर्व महसूस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+