Weather update: एमपी में फिर आफत बनी झमाझम बारिश, आधा दर्जन डैम के खोले गए गेट, बालाघाट में रोड धंसी

weather update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर एक्टिव हुए मानसूनी बादलों से लगातार बारिश का दौर जारी हैं। इस वजह से छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बांध के गेट खोलने का फैसला भी लेना पड़ रहा हैं। वहीं बालाघाट जिले में बारिश के कारण एक रोड धंस गई। जिससे कई जिलों का संपर्क टूट गया हैं।

बुन्देलखंड-महाकौशल तर-बतर है। जबलपुर और सागर संभाग के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही हैं। बालाघाट जिले से लगे रसवाड़ा के सलंगटोला में रोड धंस गई। जिससे सिवनी का संपर्क टूट गया हैं। जहाँ रोड धंसी, उसके दोनों छोर पर वाहनों का जाम लग गया।

मामले की खबर मिलने पर प्रशासन मौके अपर पहुंचा। फिर किसी तरह वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया। इसी तरह नर्मदा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा हैं। मंडला-डिंडोरी जिले में जारी बारिश की वजह से बरगी डैम में भी पानी की आवक बढ़ गई। जल स्तर को कंट्रोल करने के लिए शुक्रवार को डैम के सात गेट खोलना पड़े।

weather-update-Heavy-rain-again-becomes-disaster-in-MP

इधर नर्मदापुरम संभाग में तवा डैम के सभी 13 गेट नौ-नौ फीट तक खोल दिए गए हैं। इससे नर्मदा तट के घाटों में 5 से 10 फीट तक पानी पहुंचेगा। वैनगंगा नदी उफान पर होने से संजय सरोवर बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में 5 पांच से ज्यादा डैम के गेट खोल दिए गए हैं। बताया गया कि इस बार बारिश के सीजन में पहली बार ऐसा मौका आया जब तवा डैम के गेट खोलना पड़े।

बांध के गेट खुलने से निचले क्षेत्रों तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया हैं। बरगी डैम के गेट खुलने से नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सीहोर जिले में नर्मदा का जल स्तर 4 से 6 फीट बढ़ने की संभावना हैं। वहीं भोपाल संभाग में भी लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। इधर जबलपुर में बारिश तो हो रही है लेकिन रुक-रुककर तेज बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का यह दौर आने वाले तीन दिनों तक जारी हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह बनी द्रोणिका उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की तरफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+