Jabalpur News: एमपी समेत 4 राज्यों में वांटेड इनामी नक्सली दंपति गिरफ्तार, जबलपुर इलाज कराने आए थे पति-पत्नी

Jabalpur News: मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता के हत्थे एक ऐसी नक्सली दंपति चढ़ी हैं, जिसके मध्य प्रदेश समेत देश के चार राज्यों को तलाश थी। एटीएस ने दंपति को जबलपुर में एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। दंपति के खिलाफ करीब पांच दर्जन अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं।

एटीएस ने गिरफ्तार दंपति के पास सामान की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, माओवादी साहित्य और तीन लाख रुपए नकद मिले हैं। दोनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई के सक्रिय सदस्य बताये जा रहे हैं। आरोपी अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती को जब टीम ने दबोंचा तो दोनों हक्का-बक्का रह गए।

एटीएस से जुड़े सूत्रों ने कहा, 'सोमवार को जानकारी मिली थी कि नक्सल दंपती जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने आए थे। अशोक तेलंगाना के गोलकुंडा जबकि रैमती छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की रहने वाली है।

Wanted-Naxali-couple-arrested-in-jabalpur-mp

CPI की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य
एटीएस अफसरों का कहना है कि अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन CPI की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। वहीं, रैमती उत्तर बस्तर क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का काम देखती है। वह माओवादी साहित्य, पर्चे, पम्‍पलेट, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पोस्‍टर आदि को छपवाने का काम संभालती है। अशोक के खिलाफ चार राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, बलवा, पुलिस पर हमला, अपहरण, लूट, आगजनी समेत विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट में 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं। नक्सली अशोक रेड्डी का मुख्य कार्य क्षेत्र तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से संबंधित रहा है। मध्यप्रदेश में भी नक्‍सल नेटवर्क और कैडर मजबूत करने में इसके शामिल होने की आशंका है। एटीएस आरोपियों से जुड़े अन्य सूत्र, नेटवर्क और मॉड्यूल की जानकारी पता कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+