Jabalpur News: हाईवे पर हेल्पर चला रहे ट्रक लील रहे जिंदगी, मेडिकल छात्रा रूबी ठाकुर ऐसे ही ट्रक का हुई शिकार
एमपी के जबलपुर में 30 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटने से हुई मेडिकल छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ हैं। ट्रक हेल्पर चला रहा था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

Trucks driving helpers on the highway:एमपी के जबलपुर में MBBS थर्ड ईयर की स्टूडेंट रूबी ठाकुर और उसके साथी सौरभा ओझा को जिस ट्रक ने टक्कर मारी, वह ट्रक हेल्पर चला रहा था। आरोपियों के रायपुर से पकड़े जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। बाइक में टक्कर के बाद ट्रक के चका में जैसे ही रूबी फंसी, चालक ने ट्रक की रफ़्तार और बढ़ा दी थी। आदिल खान ने फिर ट्रक नहीं रोका और रायपुर की ओर आगे ही बढ़ता गया। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर वाहनों के संचालन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Recommended Video
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 4 जनवरी की रात अंधमूक बायपास पर दिलदहला देने वाला सड़क हादसा हुआ था। ठीक दिल्ली के कंझावाला जैसा। जहां 14 चक्का ट्रक ने पहले बाइक सवार मेडिकल छात्रा और उसके साथी को टक्कर मारी, फिर पहिए में फंसी छात्रा को ट्रक 30 मीटर घसीटता हुआ रफ़्तार से भाग निकला। MBBS थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही शहडोल की रूबी ठाकुर की घटना में मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी सौरभ ओझा बुरी तरह जम्ख्मी है। घटना के बाद गिरफ्तार हुए ट्रक चालक और उसके हेल्पर ने बड़ा खुलासा किया हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक उसका हेल्पर चला रहा था। आदिल खान को हाईवे पर न तो ट्रक चलाने का अच्छा अनुभव है और न ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस।

पुलिस को आरोपी हेल्पर ने बताया है कि जब हादसा हुआ तो वह घबरा गया। ड्राइवर साइड पीछे के पहिए में मेडिकल स्टूडेंट फंस गई थी। ट्रक का मुख्य ड्राइवर अस्जद खान सो रहा था। डर की वजह से उसने ट्रक नहीं रोका और रफ़्तार बढ़ाते हुए भाग निकला। रायपुर जाते वक्त रास्ते में जंगल किनारे ट्रक रोका फिर ट्रक के पहिए में लगे खून और हादसे के निशान पानी से धो दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications