आदिवासी युवक पर शराब माफिया के गुर्गों का जुल्म, जानवरों की तरह पीटा फिर फ़ेंक दिया सड़क पर
जबलपुर के चरगँवा बिजौरी गांव में स्थित एक शराब दुकान से शराब खरीदना एक युवक महंगा साबित हुआ। जानकारी के मुताबिक मुलायम नाम का आदिवासी युवक दुकान से शराब खरीद रहा था, लेकिन दुकानदार ने उससे बीस रुपए ज्यादा मांग लिए। इस बा
जबलपुर, 09 जून: एक बार फिर आदिवासी के साथ जुल्म की दिल-दहलादेने वाली तस्वीर सामने आई है। इस बार शराब माफिया के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया। जबलपुर ग्रामीण इलाके में दिन-दहाड़े एक आदिवासी युवक को सिर्फ इसलिए पीटा गया, क्योकि वह ज्यादा रेट पर बेंची जा रही शराब का विरोध कर रहा था। करीब आधा दर्जन आरोपियों ने युवक को लात जूतों, डंडो और बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

जबलपुर के चरगँवा बिजौरी गांव में स्थित एक शराब दुकान से शराब खरीदना एक युवक महंगा साबित हुआ। जानकारी के मुताबिक मुलायम नाम का आदिवासी युवक दुकान से शराब खरीद रहा था, लेकिन दुकानदार ने उससे बीस रुपए ज्यादा मांग लिए। इस बात का जब मुलायम ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते शराब माफिया के करीब आधा दर्जन गुर्गे मुलायम पर टूट पड़े। बेल्ट, डंडे, लात-जूतों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे घसीटकर सड़क पर तड़पता छोड़ दिया। पीड़ित के गांव में जब इस घटना की खबर हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस घटना से ग्रामीणों में ख़ासा आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमलावर फरार, मारपीट का वीडियो वायरल
वारदात के बाद घटना स्थल पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ देख हमलावार मौके से फरार हो गए। शराब दुकान संचालक पूरे मामले से पल्ला झाड़ने में जुटा है। लेकिन जब आदिवासी युवक जुल्म का शिकार हो रहा था, तो एक दूसरे युवक ने वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर भी वह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इधर पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है। ख़ास बात यह है कि आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में शराब के रेट तय कर रखे है। उसके बाबजूद शराब दुकानों से मनमाने दामों पर शराब की बिक्री हो रही है। नतीजतन मारपीट, झगडे-फसाद के ऐसे मामले हर रोज आ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications