Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Spicejet: ‘विमान सेवा है कि बैलगाड़ी..’, जबलपुर-बेंगलुरू फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों का हंगमा, लगाए आरोप

(Spicejet) स्पाइस जेट विमान सेवा जबलपुर के हवाई यात्रियों के लिए सफ़ेद हाथी साबित हो रही है। कुछ महीने से एयर कंपनी की सुविधाएं यात्रियों के नासूर बन गई। फिर एक बार यहां के डुमना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने उस वक्त हंगामा किया, जब जबलपुर से बेंगलुरू विमान सेवा के निरस्त होने का अचानक पता चला। पैसेंजर्स वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग कर रहे थे। साथ विमान कंपनी के स्टाफ के व्यवहार से खासे नाराज नजर आए।

फिर मुसीबत का नाम ‘स्पाइस जेट’ फ्लाइट

फिर मुसीबत का नाम ‘स्पाइस जेट’ फ्लाइट

स्पाइस जेट यानी मुसीबत की फ्लाइट..,जबलपुर एयरपोर्ट डुमना में कंपनी पर भड़के यात्रियों के मुंह से यही शब्द निकलते नजर आए। स्पाइस जेट की समस्याओं का सिलसिला जारी है। जबलपुर से बेंगलुरू जाने वाले विमान के लिए घंटो इंतजार करने के बाद यात्रियों को पता चला कि फ्लाइट कैसिल कर दी गई। इससे जल्दी बेंगलुरु पहुंचने की चाहत रखने वाले पैसेंजर्स की हवाइयां उड़ गई। यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया और विमान कंपनी पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए।

इस वजह से लैंडिंग की नहीं मिली परमीशन

इस वजह से लैंडिंग की नहीं मिली परमीशन

फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना से भड़के यात्रियों के हंगामे के बाद कंपनी के अधिकारी बयान जारी करने मजबूर हुए। स्टेशन मैनेजर रंजन ने बताया कि रात के वक्त ATC से फ्लाइट की लैंडिंग की परमीशन नहीं थी, पर्याप्त रोशनी न होने की वजह से विमान की लैंडिंग संभव नहीं। ATC में बिजली गुल हो गई। ऐसी स्थिति में विमान को कैंसिल करना पड़ना पड़ा। रंजन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। लेकिन बार-बार बन रहे ऐसे हालातों को कोई भी जबाब नहीं दिया।

72 यात्रियों के ठहराने का किया गया इंतजाम

72 यात्रियों के ठहराने का किया गया इंतजाम

देर रात परेशान हुए यात्रियों की डिमांड थी कि उनकी यात्रा के लिए वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजाम किया जाए। 72 यात्रियों को बेंगलुरु की फ्लाइट से यात्रा करना था। विमान कैंसिल होने के बाद यात्रियों के गुस्से को देखते हुए विमान कंपनी ने सभी यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने का इंतजाम किया। रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे विशेष विमान की व्यवस्था करने की जब घोषणा हुई, तब कही गुस्साएं यात्री शांत हुए।

यात्रियों के आरोप बढ़ती ही जा रही अव्यवस्थाएं

यात्रियों के आरोप बढ़ती ही जा रही अव्यवस्थाएं

अपने रिश्तेदार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचे चंद्रेश शर्मा ने बताया स्पाइस जेट कंपनी की अव्यवस्थाएं बढ़ती ही जा रही है। विमान कंपनी के इंतजार के दौरान यात्रियों को जो खाद्य पेय दिए जाते है, उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं रहती। साथ ही सही जानकारी देने विमान कंपनी की ओर से प्रतिनिधि तैयार नहीं रहते। यदि एयरपोर्ट पहुंचने के पहले ही उन्हें विमान कैंसिल होने की सूचना मिल जाती है। तो कम से कम उनका वक्त तो बर्बाद नहीं होता।

कभी निकलता है धुँआ, तो कभी टपकती है छत

कभी निकलता है धुँआ, तो कभी टपकती है छत

पिछले कुछ महीनों से स्पाइस जेट विमान सुविधाओं को लेकर कई तरह के आरोप लगे। लापरवाही की कई ऐसी घटनाएँ सामने आई, जिससे पूरी कंपनी कटघरे में है। कुछ समय पहले दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने वक्त विमान में धुँआ भर गया था। उसके बाद बारिश में मुंबई से जबलपुर अव्यवस्थाओं के साथ विमान ने लैंडिंग की। उस दौरान विमान की छत से पानी टपकता रहा है। दोनों ही मामलों में यात्रियों ने उड्डयन मंत्री से कार्रवाई की मांग की। लेकिन नतीजा सिफर रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+